Aamir Khan and Gauri Spratt Wedding : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट आज मुंबई के बांद्रा स्थित एक्टर के घर पर शादी कर ली हैं। दोनों एक-दूसरे को 25 सालों से जानते हैं, लेकिन उनका रिश्ता दो साल पहले ही शुरू हुआ था। गुरुवार को ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर ने पैपराजी के सामने अपनी शादी अनाउंस की थी। उन्होंने बताया था कि वह 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
अपने खास दिन के बारे में बात करते हुए, आमिर खान ने बताया कि वे अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपनी शादी रजिस्टर करेंगे। इसके बाद कोई वेडिंग रिसेप्शन नहीं होगा। यह एक्टर की तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव से शादी की थी। वहीं, गौरी की यह दूसरी शादी है।
आमिर खान ने फैंस और मीडिया से कपल को आशीर्वाद देने की रिक्वेस्ट की और कहा कि वह और गौरी सभी के आशीर्वाद के साथ अपनी जिंदगी का यह नया चैप्टर शुरू करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, “घर पे ही कर रहे हैं। आप सभी की दुआ चाहिए बस कि हम खुश रहें और प्रार्थना करेंगे कि अच्छा सफर रहे। बहुत ही घरेलू हैं।”
यह भी पढ़ें: आमिर खान गौरी स्प्रैट की शादी की तैयारियां शुरू, सजावट की पहली वीडियो और तस्वीरें आईं सामने
आमिर के तीन और गौरी के है एक बेटा
आमिर खान के तीन बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता से दो बच्चे हुए बेटा जुनैद खान और बेटी इरा खान। इसके बाद दूसरी पत्नी फिल्ममेकर किरण राव से उनका बेटा आजाद है और तीनों ही इस जश्न में शामिल होंगे। वहीं, बात करें गौरी स्प्रैट की तो उनकी पिछली शादी से उन्हें एक बेटा है।
बेंगलुरु में हुई थी पहली मुलाकात
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात बेंगलुरु में आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए हुई थी। दोनों ने एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर पिछले साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन से पहले आमिर ने उन्हें मीडिया के सामने अपनी पार्टनर के तौर पर पेश किया।
इरफान पठान ने आमिर गौरी को दी बधाई
इरफान पठान ने आमिर खान को उनकी शादी की बधाई देते हुए कहा, प्रिय आमिर भाई और गौरी भाभी, आप दोनों को शादी की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर करे आपका वैवाहिक जीवन प्यार, खुशियों, हंसी और आपसी समझ से हमेशा महकता रहे। आपकी नई जिंदगी खुशियों, सफलता और अनगिनत आशीर्वादों से भर जाए। आप दोनों के लिए बहुत खुशी है। एक बार फिर शादी की हार्दिक बधाई!
आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी का इनसाइड वीडियो
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी का इनसाइड वीडियो सामने आया। एक्टर शादी के बाद गौरी स्प्रैट के साथ डांस करते दिखाई दिए। वीडियो में उनके रिश्तेदार और दोस्त भी इंजॉय करते दिखे।
आमिर खान की शादी में पहुंचे सेलेब्स
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। परिवार के अलावा गेस्ट के तौर पर रिया चक्रवर्ती, एली अवराम भी नजर आए। उन्हें उनके घर में एंट्री लेते हुए देखा गया। रिया चक्रवर्ती ने पैप्स का सामने पोज भी दिया।
आमिर खान ने किया राज ठाकरे सी ऑफ
शादी के बाद घर से बाहर निकले आमिर खान, राज ठाकरे और शर्मिला ठाकरे को विदा करते हुए लोगों का हाथ जोड़कर किया अभिवादन।
Aamir and Gauri Wedding LIVE Updates: आमिर ने पैपराजी को बांटी मिठाई
गौरी से शादी होने के बाद आमिर खान ने अपने मुंबई आवास के बाहर जमा हुए पैपराजी को मिठाई और नाश्ता दिया।
Aamir and Gauri Wedding LIVE Updates: शादी में पहली बार नजर आया गौरी स्प्रैट का बेटा
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की पहली तस्वीर ऑनलाइन सामने आ गई है, जिससे फैंस को इस खास मौके की झलक देखने को मिली। तस्वीर में आमिर और गौरी अपने परिवार के सदस्यों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में गौरी स्प्रैट का बेटा भी पहली बार दिखाई दिया है।
Aamir and Gauri Wedding LIVE Updates: कपल ने 12:45 बजे किए कागजात पर साइन
आमिर खान और गौरी अब कानूनी तौर पर शादीशुदा हैं। इंडिया टुडे के अनुसार, इस जोड़े ने दोपहर करीब 12:45 बजे एक निजी समारोह में शादी के कागजात पर साइन किए, जिसमें उनके करीबी परिवार के सदस्य शामिल हुए। यह निजी शादी आमिर खान के घर पर हुई, जिसमें इस खास मौके पर सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही मौजूद थे।
Aamir and Gauri Wedding LIVE Updates: राज ठाकरे बने आमिर और गौरी के बड़े दिन का हिस्सा
गौरी के साथ आमिर खान की निजी शादी से पहले राजनेता राज ठाकरे एक्टर के घर पहुंचे। वे इस प्राइवेट सेलिब्रेशन में शामिल होने वाले शुरुआती मेहमानों में से एक थे।
Aamir and Gauri Wedding LIVE Updates: आमिर और गौरी की शादी में शामिल हुए इरफान पठान
क्रिकेटर इरफान पठान अभिनेता आमिर खान और गौरी की शादी में शामिल होने अभिनेता के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए।
Aamir and Gauri Wedding LIVE Updates: रवि किशन ने आमिर खान को दी शादी की बधाई
रवि किशन ने आमिर खान और गौरी स्प्रैट के शादी की बधाई दी है। कपल को खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ, एक्टर ने एक प्रोड्यूसर के तौर पर आमिर की दरियादिली और सोच की तारीफ की, खासकर मशहूर फिल्म 'लापता लेडीज' को सपोर्ट करने के लिए। दोनों एक्टर्स के बीच अच्छे संबंध हैं। रवि ने पहले बताया था कि आमिर ने फिल्म में पुलिस वाले का रोल खुद निभाने में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन आखिर में उन्होंने इस रोल के लिए रवि को सपोर्ट करने का फैसला किया। एक ऐसा कदम जिसने उनकी दोस्ती को और मजबूत बना दिया।
Aamir and Gauri Wedding LIVE Updates: शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी हो गई है। इस कपल ने 5 जुलाई को अभिनेता के मुंबई स्थित आवास पर एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें करीबी परिवार के सदस्य और कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल थे।
Aamir and Gauri Wedding LIVE Updates: इरा खान और जुनैद हुए पिता की शादी में शामिल
आमिर खान की बेटी इरा खान और जुनैद खान अपने पिता की शादी में शामिल होने अभिनेता के मुंबई स्थित आवास पर पहुंचे।
Aamir and Gauri Wedding LIVE Updates: 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के तहत होगी आमिर और गौरी की शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्मीद है कि आमिर खान और गौरी अपनी शादी के दिन प्राइवेट सेरेमनी से पहले 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के तहत अपनी शादी को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर करवाएंगे।
Aamir and Gauri Wedding LIVE Updates: आमिर और गौरी की शादी में शामिल होंगे आशुतोष गोवारिकर
फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर और उनकी पत्नी सुनीता गोवारिकर, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के खास समारोह में शामिल होने के लिए आमिर के मुंबई स्थित घर पहुंचे। 'लगान' के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर, जिनकी आमिर के साथ पुरानी दोस्ती और सफल क्रिएटिव पार्टनरशिप रही है, उन करीबी दोस्तों में शामिल हैं। बता दें कि इस समारोह में परिवार के सदस्य और कुछ खास मेहमान ही शामिल हो रहे हैं।
Aamir Khan-Gauri Spratt Love Story: दो दशक का फासला, फिर मुलाकात और अब शादी; जानिए आमिर खान-गौरी स्प्रैट के रिश्ते का सफर
Aamir and Gauri Wedding Updates: कितनी है आमिर खान की नेट वर्थ
आमिर खान ने 1973 में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत करने के बाद 'कयामत से कयामत तक', 'लगान', 'दिल', 'अंदाज अपना अपना', 'राजा हिंदुस्तानी', 'दिल चाहता है' और 'दंगल' जैसी यादगार हिट फिल्में दीं। एक्टिंग के अलावा अपने करियर को आगे बढ़ाते हुए आमिर ने 1999 में 'आमिर खान प्रोडक्शन्स' की शुरुआत की और कई बेहतरीन फिल्में प्रोड्यूस कीं। 'फर्स्टपोस्ट' की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सुपरस्टार की अनुमानित नेट वर्थ 1,862 करोड़ रुपये है, जिससे वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक बन गए हैं।
Aamir and Gauri Wedding Updates: गौरी के साथ मिलता है मुझे सुकून: आमिर
एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा, "मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरी मुलाकात गौरी से हुई और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बहुत अच्छी हैं, उनके साथ मुझे सुकून मिलता है। हालांकि, मेरी पूर्व पत्नियों किरण राव और रीना दत्ता के साथ भी गहरे रिश्ते थे, लेकिन वे सफल नहीं हुए। जब आपने पूछा, तो मुझे लगा कि गौरी का मेरे जीवन में आना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। हम साथ में बहुत खुश हैं। मुझे लगता है अब मैं जाकर पूर्ण हुआ हूं।"
Aamir and Gauri Wedding Updates: आमिर-गौरी की शादी पर सोमी अली की प्रतिक्रिया
पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने आमिर खान और गौरी को शादी की शुभकामनाएं दीं। सोमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "गौरी और आमिर के लिए, प्यार कैलेंडर के हिसाब से नहीं चलता। किसी भी उम्र में ऐसा साथी मिलना जिसके साथ आप अपनी जिंदगी बांट सकें, उतना ही खूबसूरत है जितना कि 20 साल की उम्र में मिलना। खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती। जो दिल प्यार के लिए खुला हो, वह जश्न मनाने की चीज है, आलोचना करने की नहीं।
उम्र सालों में मापी जाती है, लेकिन प्यार पलों में। साथी मिलने पर बधाई। कुछ लोग सही इंसान की तलाश में पूरी जिंदगी बिता देते हैं। अगर वह सफर किसी भी उम्र में शादी तक ले जाता है, तो वह देर नहीं है। वह बिल्कुल सही समय है। एक नया अध्याय शुरू करने की हिम्मत प्रेरणादायक है। मैं आप दोनों के लिए जीवन भर खुशियों, हंसी और साथ की कामना करती हूं। सबसे अच्छी लव स्टोरी इस बात से तय नहीं होतीं कि वे कब शुरू हुईं, बल्कि इस बात से कि उन्हें कितनी गहराई से जिया गया।
उम्मीद है कि जो लोग आपकी उम्र को लेकर सवाल उठाते हैं, वे एक दिन समझेंगे कि खुशी की कोई समय-सीमा नहीं होती। उम्र बढ़ना तो तय है, लेकिन साथ-साथ उम्र बढ़ना एक तोहफा है। सबसे बड़ी उपलब्धि कम उम्र में शादी करना नहीं है, बल्कि ऐसा साथी मिलना है जिसके साथ आप उम्र भर साथ रह सकें। ये भावनाएं प्यार, साथ और जीवन के किसी भी पड़ाव पर खुशी पाने की आज़ादी का जश्न मनाती हैं। बधाई हो सोमी अली, आपकी शादी की रस्म बहुत सुंदर हो, नफरत करने वालों के पास करने के लिए कुछ बेहतर काम नहीं है।"
