Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान तीसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब गौरी स्प्रैट के साथ उनकी शादी की पहली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई है। आमिर और गौरी ने 5 जुलाई, रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में एक निजी समारोह में शादी की। इस खास मौके पर सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा दोस्त ही मौजूद थे।
रजिस्टर पर साइन करते दिखे आमिर
आमिर खान के ऑफिशियल स्पोक्सपर्सन ने इंस्टाग्राम पर एक्टर की शादी की एक खास इनसाइड तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में आमिर और गौरी जमीन पर बैठकर शादी के कागजात पर साइन करते हुए दिख रहे हैं। वहीं, गौरी की पिछली शादी से हुआ उनका बेटा कपल के बीच में खड़ा है, जबकि आमिर की दूसरी पत्नी और फिल्ममेकर किरण राव से हुआ बेटा आजाद, आमिर के बगल में बैठा है।
तस्वीर में नजर आईं आमिर की मां जीनत
इस खास मौके पर आमिर और गौरी के परिवार वाले और करीबी दोस्त उनके साथ दिखाई दिए। कपल ने अपने लिविंग रूम में शादी की रस्में पूरी की। इस दौरान बैकग्राउंड में आमिर की मां जीनत हुसैन भी बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। आमिर अपने बड़े दिन पर बेहद सिंपल नजर आए।
अपनी शादी रजिस्टर करते हुए उन्होंने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना रखा था और उसके साथ ब्रॉन्ज ब्रोच लगाया। वहीं, गौरी सजे-धजे बेज रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने लुक को पूरा करते हुए हल्का मेकअप और बालों में चोटी बनाई।
आमिर और गौरी की शादी में शामिल हुए ये स्टार्स
आमिर खान और गौरी की शादी में एक्टर के बच्चे जुनैद खान, इरा और आजाद के साथ-साथ राज ठाकरे, आशुतोष गोवारिकर, क्रिकेटर इरफान पठान और एक्टर वीर दास और एली अवराम जैसे लोग भी शामिल थे।
आमिर की पहली दो शादियां और तलाक
यह आमिर की तीसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी और 2002 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2004 में किरण राव को डेट करना शुरू किया और अगले साल उनसे शादी कर ली। 2021 में उन्होंने अलग होने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें: आमिर खान गौरी स्प्रैट की शादी की तैयारियां शुरू, सजावट की पहली वीडियो और तस्वीरें आईं सामने
