बॉलीवुड एक्टर आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी बार शादी करने के लिए तैयार हैं। गौरी स्प्रैट को करीब 2 साल डेट करने के बाद एक्टर अब अपने घर पर एक इंटिमेट वेडिंग के जरिए उनसे शादी करेंगे और शादी की तैयारियां शुरू भी हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके घर के बाहर की काफी वीडियोज सामने आई हैं। हाल ही में आमिर खान ने अपनी शादी की खबर को कंफर्म किया था, जिसके बाद उनकी तीसरी शादी को लेकर चर्चा और ज्यादा गहरी हो गई।
आमिर खान ने ये भी साफ बताया था कि वो सिर्फ अपने करीबी लोगों के बीच घर पर एक छोटे से फंक्शन के साथ इस शादी को करेंगे। एक्टर ने प्रीतम एंड पेड्रो की स्क्रीनिंग पर पैपराजी के सामने अपनी शादी अनाउंस की थी।
यह भी पढ़ें- ‘ससुरी कभी बेसुरी नहीं होती’, जब लता मंगेशकर के लिए गुलाम अली खान ने तारीफ में कह डाला था कुछ ऐसा
आमिर गौरी की शादी की तैयारियां
अब एक्टर के घर के बाहर का नजारा सामने आया। मुंबई की बारिश के बीच आमिर खान का घर उनकी शादी के लिए सजा दिया गया है। घर के बाहर लाइट्स लगी दिखाई दे रही हैं। उनके घर पर मजदूर कुर्सियां और फूल ले जाते हुए दिखे। दरअसल, पैपराजी वीडियो सामने आए हैं जिनमें साफ देखा जा सकता है कि एक्टर के घर पर उनकी शादी के सजावट शुरू हो चुकी हैं।
एक वीडियो में कुछ मजदूरों को चेयर उतार कर उनके घर में ले जाते देखा जा सकता है। वहीं कुछ मजदूरों के हाथ में सफेद फूल दिख रहे हैं। वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी देखे जा सकते है, लोग इन पर कुछ खास अच्छे कमेंट करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि 60 साल आमिर अब अपने बेटे और दामाद के सामने तीसरी बार शादी करेंगे।
यह भी पढ़ें- ‘मेरा अपमान किया’, प्रियदर्शन का चौंकाने वाला दावा, बोले- अक्षय को मेरे साथ हेरा फेरी 3 बनाने से रोका
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की लव स्टोरी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात करीब दो दशक पहले हुई थी, लेकिन उस समय दोनों की जिंदगी काफी अलग राहों पर थी। कई साल बाद किस्मत ने उन्हें फिर से मिलाया। दोनों की मुलाकात बेंगलुरु में आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी, दोस्ती हुई और यही रिश्ता समय के साथ प्यार में बदल गया। आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के आसपास मीडिया से गौरी को अपनी ‘पार्टनर’ के रूप में मिलवाया था।
राज शमानी के पॉडकास्ट में आमिर खान ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा, “गौरी और मेरी मुलाकात बिल्कुल संयोग से हुई थी। हम जुड़े, अच्छे दोस्त बने और फिर कब प्यार हो गया, पता ही नहीं चला।”
आमिर ने यह भी स्वीकार किया था कि रीना दत्ता और किरण राव से अलग होने के बाद उन्हें नहीं लगता था कि उन्हें दोबारा प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा, “गौरी से मिलने से पहले मुझे लगता था कि अब मेरी उम्र हो गई है और इस उम्र में मुझे कौन मिलेगा। इसी दौरान मैंने थेरेपी शुरू की और समझा कि सबसे पहले खुद से प्यार करना और खुद को बेहतर बनाना जरूरी है। मैंने उसी पर काम किया, जिसके बाद मेरी जिंदगी में गौरी आईं।”
आमिर खान की पिछली दो शादियां
आमिर की साल 1986 में पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे आइरा खान और जुनैद खान हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से 2005 में शादी की, जिनसे उनका बेटा आजाद है। हालांकि, 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था।
