Aamir and Gauri Love Story: बॉलीवुड की फिल्मों में दर्शकों ने ऐसी बहुत सी लव स्टोरी देखी होंगी, जिसमें हीरो और हीरोइन पहली मुलाकात के बाद बिछड़ जाते हैं और फिर अचानक सालों बाद दोबारा मिलते हैं। कुछ ऐसी ही लव स्टोरी आमिर खान और गौरी स्प्रैट की भी है। बस फर्क इतना है कि दोनों पहले दोस्त थे और सालों बाद जब मिले तो कपल को एक-दूसरे से प्यार हो गया। अब यह कपल आज 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाला है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि गौरी आखिर कौन है और उनकी लव स्टोरी आमिर के साथ कैसे शुरू हुई।

कैसे हुई आमिर खान और गौरी की मुलाकात?

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी, लेकिन उस समय दोनों की जिंदगी अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ गई। कई साल बाद आमिर के परिवार के एक सदस्य के जरिए दोनों की दोबारा मुलाकात हुई। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे गहरा होता गया। बातचीत के दौरान दोनों के बीच मजबूत भावनात्मक जुड़ाव बना, जो बाद में प्यार में बदल गया।

यह भी पढ़ें: Aamir Khan and Gauri Spratt Wedding LIVE Updates: 61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनने को तैयार आमिर खान, गौरी स्प्रैट संग बेहद प्राइवेट होगी वेडिंग

राज शमानी के पॉडकास्ट में आमिर खान ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए कहा था, “गौरी और मैं संयोग से मिले थे। हमारी अच्छी दोस्ती हुई और फिर हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया।” आमिर ने यह भी माना कि रीना दत्ता और किरण राव से अलग होने के बाद उन्हें दोबारा प्यार मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन गौरी के आने से उनकी जिंदगी में यह बदलाव आया।

आमिर खान ने आगे बताया, “गौरी से मिलने से पहले मुझे लगता था कि मैं बूढ़ा हो गया हूं और इस उम्र में मुझे कौन मिलेगा। फिर मेरी थेरेपी शुरू हुई और मुझे समझ आया कि मुझे पहले खुद से प्यार करना चाहिए और खुद को सेहतमंद बनाना चाहिए। इसलिए, मैंने उस पर काम किया।”

60वें जन्मदिन पर मीडिया से करवाया था गौरी को इंट्रोड्यूस

आमिर खान ने मार्च, 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के जश्न के दौरान पहली बार मीडिया के सामने गौरी का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि वे दोनों लगभग 25 साल पहले मिले थे और बाद में उनकी कजिन नुजहत खान के जरिए दोबारा जुड़े। अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा, “मैं खुशकिस्मत रहा हूं कि मेरे मजबूत रिश्ते रहे हैं।

जैसे, रीना और मैंने 16 साल साथ बिताए और फिर किरण और मैंने 15 साल साथ बिताए और कई मायनों में हम आज भी साथ हैं। मैंने बहुत कुछ सीखा है और यह अनुभव बहुत समृद्ध करने वाला रहा है। गौरी के साथ, मुझे ठहराव महसूस होता है।”

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट जो अब आमिर खान प्रोडक्शंस का हिस्सा हैं, फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में आने से पहले वह बेंगलुरु की एक सैलून चेन के साथ काम करती थीं। अपनी पिछली शादी से उनका सात साल का एक बेटा भी है।

यह भी पढ़ें: आमिर खान गौरी स्प्रैट की शादी की तैयारियां शुरू, सजावट की पहली वीडियो और तस्वीरें आईं सामने