बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर एक्टर आमिर खान तीसरी बार शादी कर रहे हैं। हाल ही में सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे एक्टर ने अपनी शादी की खबरों पर रिएक्शन देते हुए बताया कि गौरी स्प्रैट के साथ एक्टर 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने अपनी शादी की अपडेट देते हुए कहा कि ये काफी छोटी शादी होने वाली है।
आमिर खान लंबे समय से अपनी तीसरी शादी के लिए सुर्खियों में बने हुए थे। खबर थी कि एक्टर 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने वाले हैं, लेकिन इन खबरों पर अभी तक कोई कंफर्मेंशन नहीं आया था। अब एक्टर को राजकुमार हिरानी की ओटीटी डेब्यू सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो की स्पेशल स्क्रीनिंग पर देखा गया। आमिर खान यहां अपने बेटे जुनैद खान के साथ नजर आए। यही मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी तीसरी शादी की पुष्टि की।
यह भी पढ़ें- दिलीप कुमार-धर्मेंद्र के साथ ‘कश्मीर’ बनाना चाहते थे ‘गदर’ के डायरेक्टर, सालों बाद छलका अधूरी फिल्म का दर्द
आमिर खान ने की गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि
मीडिया से बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा, ‘हां मेंरी शादी हो रही है 5 जुलाई को। ये बहुत ही छोटी शादी होगी, घर पर ही कर रहे हैं। 5 को बहुत ही खास दिन है हमारे लिए। बस दोनों फैमिली है, कुछ खास दोस्त हैं, छोटा सा घर पर ही कर रहे हैं हम लोग। सबकी दुआएं चाहेंगे हम लोग, सब लोग हमें आशीर्वाद दे, प्रार्थना करें कि हम लोग खुश रहे और अच्छा सफर रहे हमारा।’
शादी के गेस्ट लिस्ट पर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि, ‘हां, बचपन के दोस्त और करीबी लोग ही शामिल होंगे। एक छोटा सा, घरेलू, घर पर ही फंक्शन होगा।’
बता दें कि इससे पहले एक्टर आमिर खान ने अपनी शादी के बारे में डेकन क्रॉनिकल से बातचीत के दौरान बताया कि वो अपनी शादी को काफी निजी रखने वाले है। आमिर खान और गौरी स्प्रैट घर में अपने परिवार की मौजूदगी के बीच शादी करेंगे। एक्टर ने कहा था ‘ये घर पर होने वाली एक बेहद सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे।’ लेकिन अब पहली बार मीडिया के सामने उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी है।
कब हुई थी आमिर खान गौरी स्प्रैट की मुलाकात
आमिर खान और गौरी स्प्रैट पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और करीब एक साल से साथ रह रहे हैं। दोनों की मुलाकात बेंगलुरु में आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए हुई थी। आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के आसपास मीडिया से गौरी को अपनी ‘पार्टनर’ के रूप में मिलवाया था।
यह भी पढ़ें- ‘मुझे राजनीति से दूर रखिए’, दिलजीत दोसांझ का फैंस को दो टूक जवाब, बोले- कॉकरोच जनता पार्टी पर सवाल न करें
गौरी पहले बेंगलुरु की एक सैलून चेन से जुड़ी हुई थीं, लेकिन अब वह आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ काम कर रही हैं। आमिर ने कई मौकों पर कहा है कि गौरी के साथ वह खुद को काफी ‘स्थिर’ और खुश महसूस करते हैं। गौरी को सभी से मिलवाने के बाद जब एक्टर से शादी के बारे में सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी ये शादी की उम्र नहीं है लेकिन अब एक्टर ने तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं।
आमिर खान की पिछली दो शादियां
आमिर की साल 1986 में पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे आइरा खान और जुनैद खान हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से 2005 में शादी की, जिनसे उनका बेटा आजाद है। हालांकि, 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था।
