बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। दोनों ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर के घर पर बेहद निजी समारोह में शादी की। शादी में सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा दोस्तों को ही शामिल किया गया। अब इस खास मौके का शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनकी शादी का इनसाइड वीडियो बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- ‘मैं झुंड में नहीं खेलती’, लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे ने वाइल्ड कार्ड एंट्री करते ही मचाया घमासान, घरवाले हुए परेशान
मानव मंगलानी के सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखा गया, जिसमें आमिर खान और गौरी एक दूसरे को पति पत्नी कहकर बुलाते हैं। इसके बाद आमिर खान ने बड़े ही प्यार से पत्नी गौरी के हाथ पर किस किया। इसके बाद वहां मौजूद लोग जोर से तालियां बजाते और एक्टर को बधाई देते दिखे। इस वीडियो में कपल ने शानदार डांस भी किया। आमिर और गौरी एक दूसरे को गले लगाकर नाचते दिखाई दिए।
ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। इससे पहले उनकी शादी की एक तस्वीर भी सामने आई थी। अपनी शादी पर आमिर खान सफेद रंग के कुर्ते पजामे नजर आए और गौरी में भी पेस्टल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था। हेवी ज्वेलरी और लहंगे में गौरी का ये लुक काफी सुंदर था। उन्होंने काफी हल्के मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया था।
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में अभिनेता के तीनों बच्चे जुनैद खान, इरा खान और आजाद राव खान भी मौजूद रहे। इसके अलावा समारोह में राज ठाकरे, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और अभिनेता वीर दास व एली अवराम समेत कई करीबी दोस्त और खास मेहमान शामिल हुए।
यह आमिर की तीसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी और 2002 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2004 में किरण राव को डेट करना शुरू किया और अगले साल उनसे शादी कर ली। 2021 में उन्होंने अलग होने की घोषणा की।
