आमिर खान ने हाल ही में अपने निजी जीवन, रिश्तों और बीती गलतियों को लेकर खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने करियर के दौरान काम को इतना महत्व दिया कि अपने बच्चों और परिवार के साथ उतना समय नहीं बिता पाए, जितना उन्हें देना चाहिए था। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताया।

आमिर खान ने कहा कि लंबे समय तक वह सिर्फ फिल्मों, एक्टिंग और फिल्ममेकिंग में ही डूबे रहे। करीब 30-35 साल तक उनका पूरा ध्यान काम पर ही रहा, जिसके कारण वह अपने बच्चों जुनैद खान और इरा खान के साथ गहरी भावनात्मक जुड़ाव नहीं बना पाए। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने डायरेक्टर्स के बारे में उनकी सोच, डर और सपनों तक को समझते थे, लेकिन अपने बच्चों को उतनी गहराई से नहीं जान पाए, जिसका उन्हें आज गहरा पछतावा है।

कोविड-19 महामारी के दौरान जब काम रुक गया, तब उन्हें अपने जीवन पर सोचने का मौका मिला। उसी समय उन्होंने महसूस किया कि उन्होंने रिश्तों में बहुत कुछ खो दिया है, जिसे वापस लाना आसान नहीं है। इसके बाद उन्होंने खुद को बदलने का फैसला लिया और अब वह अपने परिवार, बच्चों, मां, दोस्तों और करीबियों को पहले से कहीं ज्यादा समय और महत्व दे रहे हैं।

‘रामायण’ के बाद दीपिका चिखलिया की बदली जिंदगी, लोग सच में मानने लगे थे सीता मां

अपने निजी रिश्तों पर बात करते हुए आमिर खान ने कहा कि उनकी पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के साथ उनका रिश्ता काफी गहरा था, लेकिन फिर भी वह सफल नहीं हो सका। उन्होंने माना कि गहराई होने के बावजूद कई बार रिश्ते टिक नहीं पाते।

वहीं अपनी मौजूदा पार्टनर गौरी स्प्रैट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह खुद को बेहद खुशकिस्मत मानते हैं कि गौरी उनकी जिंदगी में आईं। आमिर खान के मुताबिक, गौरी के साथ उन्हें सुकून मिलता है और अब उन्हें लगता है कि वह “मुकम्मल” हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज वह अपने जीवन में शांति और संतुलन महसूस करते हैं।

आमिर खान ने यह भी कहा कि हर इंसान गलतियां करता है और उनसे सीखना ही असली विकास है। उनके अनुसार, अपनी गलतियों को स्वीकार करना कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत की निशानी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह लगातार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं- एक इंसान के तौर पर भी और एक कलाकार के रूप में भी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान खान आखिरी बार फिल्म सितारे जमीन पर में नजर आए थे। फिलहाल वह अपने प्रोडक्शन प्रोजेक्ट एक दिन को प्रमोट कर रहे हैं, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म लाहौर 1947 भी चर्चा में है।

‘मेरी मोहब्बत हम दोनों के लिए काफी है’, जब दिलीप कुमार के लिए सायरा बनो ने किया था अपने प्यार का इजहार | रील गाथा