आमिर खान ने हाल ही में अपने जीवन के एक बेहद मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद वह शराब पीने लगे थे और करीब डेढ़ साल तक लगभग हर रात एक बोतल शराब पीते थे।

आमिर खान ने Duologue with Barun Das में बात करते हुए अपने अनुभव साझा किए। में आमिर ने कहा कि वह पहले पूरी तरह से शराब से दूर रहते थे। लेकिन तलाक के बाद जब रीना बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं और वह अकेले रह गए, तो वह इस भावनात्मक स्थिति को संभाल नहीं पाए। उसी रात उन्होंने घर में मौजूद शराब पीनी शुरू कर दी।

आमिर के मुताबिक, ”एक ऐसे इंसान के लिए जो कभी शराब नहीं पीता था, अचानक हर रात एक बोतल पीना बहुत ही एक्सट्रीम था।”

Dacoit Review: ‘धुरंधर 2’ के शोर के बीच अदिवी सेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म ने जीता दिल, ट्विस्ट से भरी लव स्टोरी

इससे पहले कॉफी विद करण में भी आमिर खान अपने तलाक के बारे में बात कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि रीना दत्ता के साथ उनका रिश्ता 16 साल तक चला और अलगाव उनके और उनके परिवार के लिए बेहद मुश्किल समय था। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि तलाक के बाद भी दोनों के बीच प्यार और सम्मान बना रहा।

रीना दत्ता से अलग होने के बाद आमिर खान ने 2005 में किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा आज़ाद है। बाद में 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। फिलहाल आमिर अपने दोनों पूर्व पत्नियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखते हैं और अपने बच्चों की परवरिश में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी ज़िंदगी में अब गौरी स्प्रैट भी एक नया अध्याय लेकर आई हैं।

1000 करोड़ की कहानी: ‘धुरंधर 2’ कैसे बनी बॉलीवुड का टर्निंग प्वाइंट

डिस्क्लेमर: यह स्टोरी एक व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित है और किसी भी रूप में शराब को समस्या का समाधान नहीं बताती। यदि आप या आपका कोई परिचित भावनात्मक तनाव या नशे की समस्या से जूझ रहा है, तो कृपया किसी योग्य विशेषज्ञ या भरोसेमंद सपोर्ट सिस्टम से मदद लें।