आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को प्राइवेट वेडिंग के जरिए शादी की। इस शादी में उनके परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त नजर आए थे। खबर है कि अब एक्टर पूरे परिवार के साथ एक ही छत के नीचे रहने की प्लानिंग कर रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, आमिर खान सिर्फ एक नया लग्जरी घर नहीं बना रहे हैं, बल्कि ऐसा बड़ा घर तैयार कर रहे हैं, जहां उनका लगभग पूरा परिवार एक साथ रह सके। बताया जा रहा है कि मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में बन रहे इस नए आशियाने में परिवार की कई पीढ़ियां एक ही छत के नीचे रहेंगी।
यह भी पढ़ें- ‘मेरा घर पब्लिक टॉयलेट जैसा था’, कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने साझा की अपने बचपन की दर्दनाक हकीकत
आमिर खान का 100 करोड़ रुपये का स्काई विला
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान ने इस योजना को पहले से और बड़ा रूप दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पुनर्विकसित हो रहे इस प्रोजेक्ट में बाकी अपार्टमेंट्स खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर इन सभी यूनिट्स को मिलाकर एक बड़ा स्काई विला बनाना चाहते हैं, जहां उनका पूरा परिवार एक साथ रह सके।
इस योजना की शुरुआत 2024 में हुई थी, जब खबर आई थी कि आमिर अपने मौजूदा घर को छोड़कर कुछ समय के लिए दूसरी जगह शिफ्ट होंगे। दरअसल, बेला विस्टा और मरीना अपार्टमेंट्स नाम की दो इमारतों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इन पुरानी इमारतों को गिराकर उनकी जगह नई बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिसके 2030 तक तैयार होने की उम्मीद है।
पहले कुछ युनिट के थे मालिक
पुनर्विकास का काम शुरू होने से पहले ही आमिर खान इस प्रोजेक्ट के सबसे बड़े हिस्सेदारों में शामिल थे। उनके पास बेला विस्टा की 24 में से 9 अपार्टमेंट्स थीं, जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, पड़ोसी मरीना अपार्टमेंट्स में भी उनकी कई यूनिट्स थीं।
यह भी पढ़ें- ‘मैं बहुत परफेक्ट हूं’, 25 साल से रिलेशनशिप में हैं ‘पवित्र रिश्ता’ की एक्ट्रेस, बताया क्यों नहीं की शादी
हर सदस्य के मुताबिक होगा उनका स्पेस
रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए घर को खान परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है। साथ ही, इसमें ऐसे कॉमन स्पेस भी रखें जाएंगे, जहां परिवार के सभी सदस्य एक साथ समय बिता सकें। बताया जा रहा है कि एक पूरी मंजिल को एंटरटेनमेंट ज़ोन के रूप में तैयार किया जा रहा है, जहां परिवार निजी पार्टियां, जश्न और गेट-टुगेदर आयोजित कर सकेगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान के 33 वर्षीय बेटे जुनैद खान के लिए भी एक अलग मंजिल तय की गई है। वहीं, आमिर अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट और गौरी के पिछले रिश्ते से बेटे क्विन के साथ दो मंजिलों पर रहेंगे।
एक्स वाइफ भी रहेंगे साथ
इसके अलावा, आमिर अपने करीबी परिवार के बाकी सदस्यों के लिए भी इसी बिल्डिंग में रहने की व्यवस्था कर रहे हैं। उनकी मां जीनत हुसैन, बहनें निखत खान और फरहत खान दत्ता के लिए भी यहां अपार्टमेंट होने की बात कही जा रही है। वहीं, आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे, साथ ही रीना दत्ता के लिए भी इसी इमारत में एक अलग अपार्टमेंट की योजना बनाई गई है।
