Sushant Singh Rajput News: दिवंगत एक्टर सुशांत राजपूत सिंह का 21 जनवरी को जन्मदिन है। अगर वह इस दुनिया में होते तो उनकी फैमिली और फैंस उनका जन्मदिन जरूर मनाते। उनके निधन के करीब ढाई साल बाद भी उनका परिवार और चाहने वाले उनके गम से उभर नहीं पाए हैं। उनकी बहन प्रियंका सिंह ने भाई के जन्मदिन को खास बनाने के लिए फैंस से खास अपील की है।
फैंस से की अपील
सुशांत की बहन ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर फैंस से उनके जन्मदिन पर डॉग शेल्टर पर दान करने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि कृपया सुशांत के दिन के लिए अपने ड्राफ्ट तैयार रखें। यदि संभव हो तो आप सुशांत और फज (सुशांत का डॉग) को श्रद्धांजलि देने के लिए कल डॉग शेल्टर जा सकते हैं। मैं भी वाली हूं। बता दें कि सुशांत अपने पेट फज के बेहद प्यार करते थे, उस पेट की भी 17 जनवरी को मौत हो गई। इस बात की जानकारी भी उनकी बहन ने सोशल मीडिया पर दी थी।
इसके अलावा सुशांत की बहन ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह और उनके पति, सुशांत के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीरे के साथ इमोशनल कर देने वाला नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा,”इस तारीख को 11 साल पहले आपने सिड और मेरे एक होने पर मौजूद रहने से शोभा बढ़ाई थी। हमेशा हमारे पास…अभी भी महसूस होता है कि तुम आज भी आसपास हो, मेरी सनशाइन। लेकिन जिसे तुम हमारी हमारी तिगड़ी बुलाते थे वो टूट गई है।”
हमेशा की तरह सुशांत के फैंस एक बार फिर भावुक हो गए। तमाम फैंस ने सुशांत के लिए प्रार्थना की तो कुछ ने उनकी बहन को स्ट्रॉन्ग रहने को कहा। एक फैन ने उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सुशांत अब भी उन्हें कहीं न कहीं से देख रहे होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा कि सुशांत अपनी बहन पर गर्व करते होंगे। उन्होंने कहा कि हम सब आपके साथ हैं।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए थे। उनका शव उन्हीं के बेडरूम के पंखे पर लटका मिला था। उनकी मौत का आरोप उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों पर लगाया गया था। सुशांत के फैंस और उनका परिवार आज भी उनके न्याय की गुहार लगा रहे हैं।