90 के दशक की हिट रोमांटिक फिल्मों का जिक्र सिनेमा लवर्स के बीच अक्सर चलता है। शाहरुक खान से लेकर सलमान खान जैसे सितारों की ऐसी मूवीज इस दौर में रिलीज हुई, जिनका क्रेज लोगों के बीच सालों से बना हुआ है। ओटीटी पर आज भी ये फिल्में ट्रेंड करती हैं। अगर आप भी इन शानदार फिल्मों को ओटीटी पर देखना चाहते हैं, तो यह लेख खास आपके लिए है। आइए जानते हैं कि किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप इन मूवीज का लुत्फ उठा सकते हैं।

पार्टनर के साथ बैठकर इन हिट रोमांटिक फिल्मों को आप देख पाएंगे। खास बात है कि बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने के बाद ये फिल्में ओटीटी पर धमाल मचा रही हैं। 

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

शाहरुख खान और काजोल की हिट फिल्म की लिस्ट में डीडीएलजे का नाम शामिल किया जाता है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म में शाहरुख-काजोल की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। राज और सिमरन की लव स्टोरी आज भी लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती है। अमेजन प्राइम वीडियो पर किंग खान की इस बेहतरीन रोमांटिक फिल्म को देख सकते हैं, जो सिनेमाघरों में साल 1995 में रिलीज हुई थी।

हम दिल दे चुके सनम

सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन की शानदार फिल्म की लिस्ट में हम दिल दे चुके सनम का नाम शामिल किया जाता है। यह प्रेम कहानी आज भी दर्शकों को भावुक  को भावुक कर देती है। संगीत और इमोशन से भरपूर यह फिल्म भी ओटीटी पर देखी जा सकती है। साल 1999 की इस हिट फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में विक्रम भट्ट की पत्नी को मिली जमानत, फिल्म निर्माता को नहीं मिली राहत

कुछ कुछ होता है

कॉलेज रोमांस और दोस्ती की कहानी दिखाने वाली 90 के दशक की हिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का लुत्फ आप घर बैठे उठा सकते हैं। शाहरुख और काजोल की हिट फिल्मों में गिनी जाने वाली यह फिल्म खूब पसंद की गई। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस मूवी का लुत्फ आप घर बैठे उठा सकते हैं।