ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोग अक्सर अपकमिंग सीरीज और फिल्मों का इंतजार करते रहते हैं। इन दिनों एक हालिया रिलीज वेब सीरीज को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला रहा। खास बात है कि इसकी दीवानगी लोगों के बीच लगातार बढ़ती जा रही है, और यही कारण है कि इसने टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। 7 एपिसोड की इस सीरीज के किसी भी एपिसोड को देखने के दौरान बोरियत महसूस नहीं होगी।

यहां जिस वेब सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं, उसे शुक्रवार के दिन ही ओटीटी पर उतारा गया। सीरीज की कहानी एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। वह मुंबई में एक के बाद एक खून करता है। खास बात है कि वह केवल मर्दों का कत्ल करता है। अजीब तरीके से उसका मौत करने का तरीका आपको थोड़ा परेशान भी कर सकता है।

यह भी पढ़ें: OTT पर भूलकर भी मिस ना करें अजय देवगन की ये हिट फिल्में, एक्शन का देती हैं फुल डोज

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है सीरीज

कहानी में सस्पेंस का फुल डोज देखने को मिलता है। उस हत्यारे को पकड़ने के लिए एक लेडी पुलिस ऑफिसर की टीम को लगाया जाता है। लेकिन खूनी हर घटना को अपने शातिर दिमाग से करता है, और पुलिस को चकमा देकर बच जाता है। सीरीज को देखने के दौरान आपको बीच-बीच में लगेगा कि इन सारी घटनाओं के लिए लेडी पुलिस ऑफिस जिम्मेदार हैं, लेकिन बाद में तगड़ा सस्पेंस देखने को मिलता है, और पूरी कहानी बदल जाती है।

अगर आप अभी तक अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो बता दें कि यहां हम भूमि पेडनेकर स्टारर दलदल का जिक्र कर रहे हैं। इस सीरीज को फैंस और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इस सीरीज ने नंबर 1 की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। ओटीटी पर इस सीरीज को हद से ज्यादा पसंद किया जा रहा है। खास बात है कि सस्पेंस देखने के शौकीनों की यह सीरीज पहली पसंद बन गई है।

यह भी पढ़ें: क्या रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5’ में खलनायक बनेंगे अक्षय कुमार? शूटिंग शेड्यूल पर भी आया बड़ा अपडेट