लता मंगेशकर की खूबसूरत आवाज और कैफी आजमी के बोल ने इस 56 साल पुराने गाने को आज भी लोगों के दिलों में जिंदा रखा हुआ है। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में और गाने हैं जो प्यार करने वालों को आज भी रुलाने की ताकत रखते हैं। 56 साल पुरानी फिल्म हीर रांझा एक ऐसी ही फिल्म थी जिसने मोहब्बत, दर्द और जुदाई को काफी करीब से दिखाया था।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: ‘दृश्यम 3’ की शानदार दहाड़, दूसरे दिन कमाए 177 करोड़, ‘हनुमान अंश’ को मिली टक्कर

‘हीर रांझा’ फिल्म का सदाबहार गीत

इस फिल्म का गीत है “मिलो ना तुम तो हम घबराए, मिलो तो आंख चुराए” इस फिल्म का शानदार गाना है जो दो प्यार करने वाले लोगों की दिल की बातें बखूबी समझाता है। लोग प्यार में कैसे हो जाते हैं, क्यों किसी एक इंसान के लिए खुद को मिटाने और बनाने की हिम्मत रखने लगते हैं, इस फिल्म ने करीब से दिखाया और ये गाना दर्शकों का पसंदीदा गाना बना।

कलाकारों का खूबसूरत काम

इस गाने को अपनी शानदार आवाज लता मंगेशकर ने दी है। गाने को संगीत दिया मदन मोहन ने और बोल लिखे हैं कैफी आजमी ने। कैफी आजमी अपनी इसी शानदार लिखावट के लिए बॉलीवुड में जाने जाते थे। उन्होंने भारतीय सिनेमा में ऐसे कई गाने बनाए जो समय के साथ-साथ सदाबहार होते चले गए।

यह भी पढ़ें- ‘खुद को दांव पर लगाना आसान नहीं’, शाहरुख खान हुए कैप्टन स्मित मच्छार के बुलंद हौसले के कायल

प्यार की झिझक को बयां करते हैं गीत के बोल

इस गीत के बोल, संगीत और भावनाएं मिलकर प्रेम में मौजूद झिझक और बेचैनी को बेहद खूबसूरती से पेश करते हैं। यही वजह है कि यह गीत आज भी सुनने वालों के दिल को छू जाता है। जैसे इस गाने की ये लाइन…

तुम्हीं को दिल का राज बताएं
तुम्हीं से राज छुपाएं
हमें क्या हो गया है?
हमें क्या हो गया है?

प्रेमी के दिल की बेचैनी जहां वह दूसरे शख्स को सब बताना भी चाहता है और छिपाना भी, और इसकी वजह उसे भी नहीं पता। ये गाना प्यार की इसी खूबसूरती को दिखाता है।

प्रेमियों के दिल की बात समझाता गीत

फिल्म ‘हीर रांझा’ का ये गीत प्यार की उस मासूम उलझन को बयां करता है, जहां दिल किसी खास शख्स से मिलने को बेताब भी रहता है और सामने आते ही नजरें झुक जाती हैं। अपने मनमीत को देखने के लिए आंखे बेचैन भी होती हैं लेकिन सामने आते ही बातें खत्म हो जाती हैं और आंखे खुद ही जवाब देने लगती हैं।