‘370 रुपये की बिरयानी’ वाले विवाद में कॉमेडियन प्रणित मोरे की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं हैं। इस शर्मनाक बयान को लेकर अब मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक जा पहुंचा है। महिला आयोग ने हरियाणा के डीजेपी को इस मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया है। प्रणित मोरे के साथ साथ वो विवादित टिप्पणी करने वाले शख्स हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ नोटिस जारी किया है। दोनों को महिला आयोग ने 22 जून को तलब किया है।

यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Trailer: 2000 करोड़ की नकली फिल्म में असली ड्रामा और ठहाकों का भंडार, फिल्म से ज्यादा रोस्टिंग शो की फील

राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंची प्रणित मोरे कंट्रोवर्सी

प्रणित मोरे के जिस शो का क्लिप वायरल हुआ था वो शो गुरुग्राम में हुआ था। जिसमें हिमांशु नाम के शख्स ने लड़कियों के बारे में भद्दी टिप्पणी करते हुए ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाला बयान दिया था। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी नाराजगी जताई और ये विवाद इतना बढ़ गया कि अब बात महिला आयोग तक पहुंच गया है।

महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग ने वायरल वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए हरियाणा के डीजीपी को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि कथित आपत्तिजनक बयान को मनोरंजन के रूप में पेश करना बेहद निंदनीय है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए उन्हें 22 जून के सुनवाई के लिए बुलाया है।

यह भी पढ़ें- ‘मरने से 5 सेकेंड पहले रिटायर होना चाहिए’, अक्षय कुमार ने अपने रिटायरमेंट और फीस की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

हरियाणा पुलिस से मांगी एटीआर

आयोग ने हरियाणा पुलिस से एटीआर की मांग करते हुए पूछा है कि भारतीय न्याय संहिता और बाकी संबंधित कानूनों के तहत एफआईआर दर्ज हुई है या नहीं। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई, वायरल वीडियो की जांच कहां तक पहुंची और इस मामले में आयोजकों, कलाकारों और कार्यक्रम स्थल के जिम्मेदार लोगों की क्या भूमिका थी, इसकी भी जानकारी मांगी गई है।

इसके अलावा, आयोग ने राज्य पुलिस से यह भी पूछा है कि भविष्य में ऐसे क्या कदम उठाए जाएंगे, ताकि पब्लिक कार्यक्रमों और सोशल मीडिया जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के साथ गलत व्यवहार को बढ़ावा न मिले और उनकी गरिमा व सुरक्षा बनी रहे।

आयोग का कहना है कि इस तरह की हरकतें महिलाओं की सहमति और गरिमा को कमजोर करती हैं तथा इससे महिलाओं की सुरक्षा और समाज की सोच पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

‘370 रुपये की बिरयानी’ का विवाद

बढ़ती ट्रोलिंग के चलते प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया है। इस मामले में अब तक कुशा कपिला, एल्विश यादव, रीम शेख, रणवीर शौरी, आयशा खान और बिग बॉस में उनकी दोस्त बनीं मालती चाहर समेत कई लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और उनकी कड़ी निंदा की है। बता दें कि ये बयान देने वाले हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाल दिया गया।