कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों अपनी 370 रुपये की बिरयानी विवाद के लिए काफी सुर्खियों में हैं। कॉमेडियन की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रहीं हैं। उनके शो में एक दर्शक लड़के ने लड़कियों पर भद्दी टिप्पणी की थी जिसके बाद वायरल हुए वीडियो ने तूल पकड़ लिया।
अब कॉमेडी क्षेत्र के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारुकी ने भी प्रणित मोरे की इस कंट्रोवर्सी पर अपना रिएक्शन दिया। इस कंट्रोवर्सी के बारे में मजाकिया अंदाज में अपनी राय रखते हुए कुछ ट्वीट किए और बाद में डिलीट भी कर दिए। चलिए बताते है पूरा मामला
यह भी पढ़ें- रजनीकांत की जेलर 2 से शाहरुख खान का पत्ता साफ, ‘ग्रीक गॉड’ ऋतिक रोशन का होगा जबरदस्त कैमियो
प्रणित मोरे की ये कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है। माफी मांगने के बाद भी लोग उन पर गुस्सा निकालते ही दिख रहें हैं। इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और सेजल पवार के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
मुनव्वर फारुकी का प्रणित मोरे पर तंज
राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी एक्शन लेते हुए प्रणित मोरे और टिप्पणी करने वाले हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ नोटिस जारी किया और 22 जून को तलब किया है। इस कंट्रोवर्सी पर मुनव्वर फारुकी ने प्रणित मोरे के खिलाफ कुछ ट्वीट किए। इन ट्वीट में उन्होंने मजाकिया अंदाज ‘370 रुपय की बिरयानी’ विवाद पर टिप्पणी की।
यह भी पढ़ें- ‘हमारे लिए वो स्टार है’, रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन जारी करने वाले अशोक पंडित ने की धुरंधर की तारीफ
बाद में ट्वीट किए डिलीट
एक ट्वीट में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्होंने गूगल से सबसे महंगी बिरयानी के बारे में पूछा तो जवाब में गूगल ने प्रणित मोरे से पूछने को कहा। वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘कुछ कॉमेडियन्स को अपने जोक्स वकीलों से एडिट करवाने चाहिए, खासकर उन्हें जो खुद जोक्स नहीं लिखते।’ बाद में उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिए।

इसके बाद मुनव्वर ने एक और ट्वीट में कहा कि ‘बिरयानी वाला’ मजाक किसी कॉमेडी स्पेशल में भी डिफेंड नहीं किया जा सकता। और अपने आखिरी ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘इस गंदगी को कॉमेडी कहना बंद करो।’
कमाल की बात ये है कि सिर्फ आखिरी ट्वीट को छोड़कर बाकी सभी ट्वीट मुनव्वर ने बाद में डिलीट कर दिए। इसके बाद यूजर्स के बीच एक खलबली मच गई कि आखिर मुनव्वर ने ऐसा क्यों किया। अगर डिलीट ही करना था तो ट्वीट किए ही क्यों।
बता दें कि इस मामले में कई इंफ्लुएंजर्स के रिएक्शन देखे गए हैं। कुशा कपिला, एल्विश यादव, रीम शेख, रणवीर शौरी, आयशा खान और बिग बॉस में उनकी दोस्त बनीं मालती चाहर समेत कई लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी थी और प्रणित की कड़ी निंदा की है।
