आमिर खान की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘लगान’ को 25 साल पूरे हो चुके हैं। साल 2001 में आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी हिट मानी जाने वाली फिल्म ‘लगान’ से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जो आज भी दर्शकों को हैरान कर देती हैं। हाल ही में फिल्म के 25 साल पूरे होने पर एक इवेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें इस गाने से जुड़े कई किस्सों को साझा किया गया था। इस दौरान फिल्म से जुड़ें कई लोग यहां नजर आए थे।

फिल्म से जुड़ा एक बेहतरीन गाना ‘राधा कैसे ना जले’ श्री कृष्ण और राधा की प्यारी नोकझोंक पर आधारित है। ये आज भी दर्शकों को काफी पसंद आता है। कमाल बात है कि इस क्लासिक गाने के पीछे दो बेहतरीन मुस्लिम आर्टिस्ट का हाथ है।

यह भी पढ़ें- ‘यश चोपड़ा ने मुझे बहुत डांटा’, जब भाग्यश्री ने पहली फिल्म के बाद कर लिया था इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला, बताया दिलचस्प किस्सा

फिल्म ‘लगान’ के ‘राधा कैसे ना जले’ गाने की सबसे शानदार बात कि इस गीत को लिखने वाले जावेद अख्तर थे, इसे कंपोज करने वाले आर्टिस्ट का नाम ए.आर. रहमान था और गाने के लिए कोरियोग्राफी सरोज खान ने की थी। कमाल बात थी कि इस गाने को एक्टर आमिर खान पर फिल्माया गया था। इस गाने के बोल हों या इसकी कोरियोग्राफी, लोगों को आज भी उतना ही पसंद है जितने शायद उस समय था। इस गाने को आवाज आशा भोसले और उदित नारायण ने दी थी।

यह भी पढ़ें- ‘सलमान के खिलाफ फिल्म नहीं करूंगा’, गोविंद नामदेव ने ‘काला हिरण’ मूवी से खुद को किया अलग, बोले- मैं बिश्नोई गिरोह को आदर्श नहीं मान सकता

इस गाने को खास बनाने के लिए चार मुसलमान कलाकारों ने शानदार काम किया था। यही वजह है कि आज 25 साल बाद भी ये गाना आइकॉनिक गानों में गिना जाता है। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म इतनी कमाल की थी कि ऑस्कर तक जा पहुंची थी। बता दें कि फिल्म ‘मदर इंडिया’ और ‘सलाम बॉम्बे’ के बाद फिल्म ‘लगान’ ऑस्कर में जाने वाली तीसरी फिल्म थी।

ये गाना राधा कृष्ण के प्यार को दिखाता है। जिसमें राधा, कृष्ण से शिकायत करते हुए गोपियों से जलने की बात करती हैं। गाने को बड़ी ही खूबसूरती के साथ पेश किया गया था। फिल्म में आमिर खान और ग्रेसी सिंह मुख्य भूमिका में थे।