टीवी की दुनिया में किसी शो का पसंदीदा बन जाना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन किसी शो का थीम सॉन्ग इतना वायरल हो जाए कि दर्शकों को उसे पहचानने के लिए उससे जुड़े शो को याद करने की जरूरत ही ना पड़े, तो ये एक कमाल बात है। 17 साल पुराने इस सीरियल का थीम सॉन्ग आज भी दर्शकों के दिल में बसा हुआ है, जिसका नाम है ‘दिल से बंधी एक डोर जो दिल तक जाती है’।
यह भी पढ़ें- मधुबाला की खूबसूरती और किशोर कुमार के सुर ने 50 के दशक इस गाने को बना डाला सदाबहार
इतना ही नहीं कोई भी शादी या शादी से जुड़ी रस्म, इस गाने के बिना अधूरे सी लगती है। साल 2009 में शुरू हुआ शो यह रिश्ता क्या कहलाता है, ऐसा ही लोकप्रिय शो है जिसका थीम सॉन्ग दर्शकों के बीच काफी वायरल है। ये गाना लोगों के मन से ऐसा जुड़ा कि आज भी राजस्थान, जयपुर बल्कि कई जगहों पर होने वाली शादियों की जान है।
इस गाने के गायक पमेला जैन और कविता राम हैं और इसको संगीत नवीन मनीष ने दिया था। इस गाने के साथ उनकी आवाज हर शादियों की एक खास धुन बन गया।
शादी की रस्मों में क्यों सुनाई देता है ये गीत
शादियों में दुल्हा-दुल्हन की भावनाओं से जुड़ा एक ऐसा गीत जो समय के साथ दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाता ही चला गया। शादी दो परिवारों के जुड़ने की रस्म होती है। इस गाने के बोल लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ देते हैं।
‘दिल से बंधी एक डोर जो दिल तक जाती है’ जैसे बोल रिश्तों की गहराई और अपनापन बयां करते हैं। यही वजह है कि शादी की हर रस्म जैसे मेहंदी, हल्दी या विदाई तक के वीडियो में इस गाने को खूब पसंद किया जाता है।
गाने के बोल में अपनापन
‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल के इस थीम सॉन्ग की सबसे खास बात इसके बोल हैं, जो गाने में रिश्तों के बीच मौजूद प्यार, जुड़ाव और अपनेपन का एहसास कराते हैं। करीब 17 सालों से इस गाने को इस तरह के मौकों पर सुनकर, इसने लोगों के बीच एक अलग जगह बना ली है। इसी वजह से इसे कोई भी कहीं सुनता है तो उस शख्स की यादें ताजा हो जाती है।
बिग बॉस से जुड़ा किस्सा
बिग बॉस 11 के सेट पर एक बार बाहर किसी शादी के फंक्शन से इसी गाने की धुन सुनाई दे रही थी। इस गाने की आवाज सुनते ही शो में मौजूद हिना खान काफी भावुक हो गई थीं। उन्होंने बताया था कि ये उनके शो का गाना है और ये इतना फेमस हो गया कि उन्हें हर शादी-पार्टी में ये सुनने मिलता है।
17 साल बाद भी कम नहीं हुआ Nostalgia
आज के दौर में जहां हर कुछ दिनों में नए गाने ट्रेंड करने लगते हैं, वहीं पुराने टीवी सीरियल्स के इस टाइटल ट्रैक ने अब भी लोगों के बीच अपनी जगह बनाई हुई हैं। इसकी एक बड़ी वजह नॉस्टेल्जिया है।
सोशल मीडिया ने फिर दिलाई पुराने गानों को पहचान
इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स जैसे प्लेटफॉर्म्स ने पुराने गानों को नई ऑडियंस तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। शादी के वीडियो और कपल रील्स में पुराने टीवी गानों का इस्तेमाल एक बार फिर बढ़ा है। ऐसे में 17 साल पुराना ये थीम सॉन्ग भी नई पीढ़ी तक पहुंच रहा है और लोग इसे अपनी खास यादों और शादी की रस्मों से जोड़ रहे हैं।
