ओटीटी लवर्स के बीच अक्सर कुछ शानदार फिल्मों का जिक्र चलता है। शुक्रवार का दिन नई फिल्में और सीरीज तलाश रहे लोगों के लिए खास होता है। आमतौर पर ज्यादातर नए प्रोजेक्ट्स को इसी दिन ओटीटी पर उतारा जाता है। हाल ही में रिलीज हुई एक फिल्म ने नेटफ्सिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है। भारत में इस मूवी का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसका अंदाजा ओटीटी की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट को देखकर लगाया जा सकता है। आइए इस 2 घंटे 1 मिनट की फिल्म की डिटेल्स आपके साथ शेयर करते हैं।

सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली एक फिल्म इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जलवा बिखेर रही है। खास बात है कि यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है, और लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। मूवी की खास बात है कि ये आपको दीवाना बनाने के लिए काफी है और इसकी कहानी आपको इंप्रेस कर देगी।

नेटफ्लिक्स की टॉपर बनी ये फिल्म

इस लेख में जिस फिल्म की चर्चा कर रहे हैं, उसका नाम ‘डेथ व्हिस्परर’ है, जिसकी पहचान ‘टी योड’ नाम से भी की गई। जॉनर की बात करें, तो फिल्म सुपरनैचुरल हॉरर है, जिसने साल 2023-24 में एशियाई सिनेमा में तहलका मचाने का काम किया था। ओटीटी पर अब फिल्म लोगों को दमदार कहानी और सस्पेंस से दीवाना बना रही है।

यह भी पढ़ें: OTT पर आई प्रभास की ‘द राजा साहब’, एक्सटेंड किए सीन्स के साथ किया गया रिलीज

वीकेंड पर इस फिल्म का लुत्फ आप भी उठा सकते हैं। खासतौर पर हॉरर जॉनर की फिल्में देखने के शौकीनों के लिए फिल्म बेहतरीन साबित हो सकती है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स फिल्म के बारे में जिक्र कर रहे हैं। अगर इस फिल्म को अकेले देखने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि फिल्म की कहानी आपकी रूह कंपाने की क्षमता रखती है। रात के समय इस फिल्म को देखने के बाद संभावना है कि डर का एहसास हो सकता है। बरहाल इस तरह की फिल्म देखने वालों को कोई खास असर फिल्म में दिखाई गई घटनाओं से पड़ता नहीं है।