सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शिवपाल यादव ने पर्चा भरने के बाद कहा- 11 मार्च के बाद अलग पार्टी बनाएंगे
एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने उन पर निशाना साधा है।

समाजवादी पार्टी में मची कलह थमने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने उन पर निशाना साधा है। शिवपाल सिंह यादव जसवंत नगर सीट से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उन्होंने ऐलान कर दिया है कि 11 मार्च के बाद वह अलग पार्टी बनाएंगे। शिवपाल ने कहा कि 11 मार्च को नतीजे आने के बाद वह अलग पार्टी बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश सरकार बना लें। वहीं पर्चा दाखिल करते हुए उन्होंने अखिलेश यादव पर इशारों ही इशारों में ही हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने पार्टी में मेरा कद छोटा करने की कोशिश की है।
शिवपाल ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने नेताजी को अपमानित करने का काम किया है। इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव ने यह भी कहा कि उनके विभाग ने अच्छा काम किया है। वहीं शिवपाल सिर्फ यहीं नहीं रुके। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे लोगों के टिकट काटे गए। शिवपाल ने कहा, “कांग्रेस की क्या हालत थी, सिर्फ चार सीटें जीतने की। किसका फायदा किया कांग्रेस का, टिकट हमारे लोगों का काटा।” इसके अलावा शिवपाल ने यह भी कहा कि मेहरबानी हो गई जो टिकट दे दिया, नहीं तो निर्दलीय ही चुनाव लड़ना पड़ता। साथ ही उन्होंने कहा, “हम केवल गलत काम को रोक रहे थे, गलत काम का विरोध कर रहे थे, इसीलिए हमें निकाला गया।”
इटावा में रैली के दौरान शिवपाल नामांकन भरने के बाद काफी भावुक नजर आए। उन्होंने यह भी कहा कि नेता जी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिवपाल ने कहा, “जो चाहे मुझसे ले लो, नेता जी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते।” शिवपाल इतने में ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोगों ने कहा कि वह जो कुछ भी हैं नेता जी की वजह से ही हैं लेकिन उन्हीं लोगों ने नेताजी को अपमानित किया है। इसके अलावा शिवपाल ने यह भी कहा कि सपा में भीतर-घात करने वाले लोग हैं जिनसे सावधान रहने की जरूरत है।
देखें वीडियो
March 11 ko nateeje aayenge, uske baad hum party banayenge: Shivpal Yadav in Etawah #UPpolls
— ANI UP (@ANINewsUP) January 31, 2017
Jo chaho mujhse lelo lekin Netaji ka apmaan bardaasht nahi kar sakte.Martey dam tak netaji ke sath rahenge,unka aadesh manenge-Shivpal Yadav pic.twitter.com/rHQPpFq8uk
— ANI UP (@ANINewsUP) January 31, 2017
Mehranbaani ho gayi, ticket bhi de diya, Form A & B de diya, warna nirdali hi ladna hota: Shivpal Yadav pic.twitter.com/NnZvekCIlI
— ANI UP (@ANINewsUP) January 31, 2017
Aaj se 6 mahine pehle Cong ki kya halat thi?Keval 4 seatein jeetne ki; Kiska faida kiya?Cong ki; Ticket humare logon ka kaata: Shivpal Yadav pic.twitter.com/XGPNBeTr9p
— ANI UP (@ANINewsUP) January 31, 2017
Abhi jo sarkar chali thi 5 saal, humare vibhag kya kisi se kum acche chalein?: Shivpal Yadav pic.twitter.com/DjEsj5EezJ
— ANI UP (@ANINewsUP) January 31, 2017
Bahut se logon ne kaha hai ki jo kuch hain Netaji ke wajah se hain, unhi logon ne aaj netaji ko apmanit karne ka kaam kiya hai-Shivpal Yadav pic.twitter.com/IzHCbgaVIq
— ANI UP (@ANINewsUP) January 31, 2017
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।