Lok Sabha Election 2019: कांग्रेसियों ने रायबरेली से उतरने की अपील की, प्रियंका गांधी का जवाब- वाराणसी क्यों नहीं
पीएम नरेन्द्र मोदी के गढ़ वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी वाड्रा। दरअसल यह कयास राय बरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछे गए बयान के बाद लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम नरेन्द्र मोदी को इशारों इशारों में चुनौती दी है और कहा है कि वह वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। दरअसल रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ता ने उनसे इस सीट पर चुनाव लड़ने की मांग की थी। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि क्यों वाराणसी से चुनाव लड़ूं क्या ? गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका ने चुनाव लड़ने पर कहा था कि अगर पार्टी उनसे कहेगी तभी वो चुनाव लड़ेंगी।
पीएम मोदी को दे सकती हैं टक्कर: दरअसल प्रियंका गांधी गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रही थीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनसे रायबरेली की सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा। बता दें कि रायबरेली सीट से उनकी मां सोनिया गांधी चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में प्रियंका ने कहा- क्यों वाराणसी से चुनाव लड़ूं क्या ? प्रियंका ने इशारों इशारों में यह बात साफ कर दी है कि अगर पार्टी उन्हें वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ उम्मीदवार बनाती हैं तो वह पीछे हटने वाली नहीं है।
National Hindi News Today LIVE: पढ़ें आज की बड़ी खबरें
RSS पर प्रियंका का निशाना: बता दें कि प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए आरएसएस पर भी निशाना साधा और कहा- ‘जिन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष में कभी हिस्सा नही लिया, उनसे हमें राष्ट्रवाद का प्रमाणपत्र नहीं लेना है। दरअसल इन लोगों ने अंग्रेजों से माफी मांगी थी।’ गौरतलब है कि प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान सौंपी गई है। ऐसे में वो लगातार दौरे कर रही हैं और कार्यकर्ताओं सहित जनता के साथ संपर्क बना रही हैं। बता दें कि आज प्रियंका अयोध्या पहुंचेंगी।
गांधी परिवार की तीसरी सदस्य: बता दें कि अभी तक प्रियंका के चुनाव में लड़ने के सही जानकारी सामने नहीं आई है। पार्टी ने इस बात पर सस्पेंस बनाकर रखा हुआ है। लेकिन राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी मैदान में हैं और अगर प्रियंका गांधी भी चुनावी अखाड़े में उतर जाती हैं तो वह गांधी परिवार की तीसरी सदस्य बन जाएंगी तो चुनाव लड़ेंगी।