प्रियंका गांधी का पलटवार, विनय कटियार का बयान दिखाता है अाधी अाबादी के बारे में बीजेपी की सोच
बीजेपी सांसद विनय कटियार ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार के बयान पर प्रियंका गांधी ने कहा कि आधी आबादी के बारे में बीजेपी क्या सोचती है यह दर्शाता है।
बीजेपी सांसद विनय कटियार ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। कांग्रेस की लिस्ट का जिक्र करते हुए कटियार ने कहा था कि उनसे (प्रियंका) ज्यादा बहुत सी सुंदर महिलाएं हैं जो स्टार कैंपेनर हैं। दरअसल, कांग्रेस की स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है। इसपर पत्रकार ने उनसे राय लेनी चाही थी। इसपर कटियार खूबसूरती का जिक्र करने लगे।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 24 जनवरी को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है। इसके अलावा लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद का भी नाम है। यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का भी नाम लिस्ट में है। इसके अलावा शीला दीक्षित, मीरा कुमार, सुशील कुमार शिंदे, प्रियंका गांधी वाड्रा का भी नाम है। समाजवादी पार्टी से गठबंधन ना होने तक शीला दीक्षित को कांग्रेस ने अपना सीएस चेहरा बनाया था। लिस्ट में कुल 40 नामों को शामिल किया गया है।
उत्तरप्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी का चुनाव सात चरणों में होगा। उसके नतीजे 11 मार्च को आएंगे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए गठबंधन किया है। इसमें सपा ने कांग्रेस को 105 सीटें दी हैं। हाल ही में बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी जिसमें विनय कटियार का नाम नहीं है। वह बीजेपी के मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं। कटियार के बयान से पहले 24 जनवरी को जेडयू के नेता शरद यादव ने विवादित बयान दिया था। शरद यादव ने कहा था, बेटी की इज्जत जाएगी तो गांव मोहल्ले की इज्जत जाएगी, वोट एक बार बिक गया तो देश की इज्जत, और आने वाला सपना पूरा नहीं हो सकता। शरद यादव यह कहना चाहते थे कि वोट की इज्जत बेटी कि इज्जत से बड़ी है।
Kudos to Smt. Priyanka Gandhi for a befitting reply to such misogynist BJP leaders. Pl see her dignified response – pic.twitter.com/gXqhaPQh5B
— Randeep S Surjewala (@rssurjewala) January 25, 2017
विनयकटियार की प्रियंकाजी के बारे की गयी अभद्र टिप्पणी ने भाजपा की देश की बहन-बेटियों के प्रति घटिया, सस्ती व अपमानजनक सोच को बेनक़ाब किया1/n
— Randeep S Surjewala (@rssurjewala) January 25, 2017
2/n भाजपा ने न केवल भारत की महिलाओं का अपमान किया है परन्तु महिला विरोधी पूर्वाग्रह व ओछि तथा कुंठित मानसिकता को उजागर किया।
— Randeep S Surjewala (@rssurjewala) January 25, 2017
3/n भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं की प्रतिभा, संस्कार, योगदान व शक्ति को भुलाकर केवल सौंदर्य की वस्तु मान लेने की निकृष्ठ सोच निंदनीय हैI
— Randeep S Surjewala (@rssurjewala) January 25, 2017
4/n ऐसे आचरण,व्यवहार व शब्दों के लिए पूरे भाजपा नेतृत्व को धिक्कारा जाना चाहिए I मोदीजी व अमितशाह देश की नारीशक्ति से माफ़ी माँगें।
— Randeep S Surjewala (@rssurjewala) January 25, 2017
5/n अगर मोदीजी व अमित शाह के मन में देश की महिलाओं के प्रति ज़रा सा भी सम्मान है तो विनय कटियार के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने का साहस दिखाएँ।
— Randeep S Surjewala (@rssurjewala) January 25, 2017
बीजेपी नेता विनय कतियार का विवादित बयान- “प्रियंका गांधी से ज्यादा सुंदर महिलाएं हैं स्टार प्रचारक” देखें वीडियो
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App