पाकिस्तान के लाहौर में एक सूफी दरगाह के बाहर बम धमाका होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस हमले में 5 सुरक्षाकर्मियों समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 24 से ज्यादा के घायल होने की जानकारी मिली है।
उधर, बेंगलुरु में इंडियन एयर फोर्स (IAF) का विमान AN-32 रनवे नंबर 27 पर ओवररन हो गया। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, एहतियात के तौर पर रनवे नंबर 27 को दिनभर के लिए बंद कर दिया गया है। एयर फोर्स के अधिकारियों ने बताया कि यह विमान बेंगलुरु के पास येलहांका एयर फोर्स जा रहा था।
Lok Sabha Election 2019: चुनावी रैली के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर पीएम मोदी की ‘भ्रष्टाचारी नंबर-1’ वाली टिप्पणी को चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना है। EC ने इस मामले में पीएम मोदी को क्लीन चिट दे दी है। जांच के बाद पोल समिति ने कहा कि इस मामले में किसी भी शाब्दिक उल्लंघन की जानकारी नहीं मिली है।
प्रियंका गांधी वाड्रा दक्षिण दिल्ली पहुंची और प्रत्याशी विजेंदर सिंह के लिए प्रचार प्रसार किया। बता दें कि प्रचार प्रसार दक्षिणपुरी में रोड शो द्वारा किया गया।
पीएम नरेन्द्र मोदी कुछ देर बाद रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करेंगे। ऐसे में उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है।
पीएम नरेन्द्र मोदी कुछ देर बाद रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करेंगे। ऐसे में उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है।
ओडिशा के पौडा इलाके में शाम करीब 4 बजे नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया। इन पांच नक्सलियों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं।
बुधवार (8 मई) को प्रियंका गांधी ने दिल्ली में रोड शो किया। इस दौरान प्रियंका ने पीएम नरेन्द्र मोदी को खुली चुनौती देते हुए कहा- एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है। चुनाव के आखिरी 2 चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए और उन वादों पर लड़िए जो आपने पूरे देश के नौजवानों से झूठे वादे किए थे साथ ही जो धोखा दिया था उन पर लड़िए।
जम्मू कश्मीर के शोपियां में आंतकवादियों ने दो सिविलिन्यस को अपना निशाना बनाया है। बता दें कि घटना शोपियां के जौनापोरा की है। हमले में दोनों सिविलियन्स गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जिसके बाद उन्हें अस्पातल में भर्ती करवाया गया है।
PSEB ने दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। एग्जाम में लुधियाना की नेहा वर्मा ने टॉप किया है। बता दें कि नेहा के 99.54 प्रतिशत नंबर हैं।
दिल्ली के बवाना में वर्धमान मॉल के पास आग लगने की खबर सामने आई है। बता दें कि मौके पर दमकल विभाग पहुंच चुका है और आग बुझाने का कार्य जारी है।
पीएम नरेन्द्र मोदी हरियाणा पहुंचे और कहा कि मुझे गाली देते हुए इन लोगों ने कितनी बार मर्यादा तार तार की है। इनकी प्रेम वाली डिक्शनरी से पता चलता है। मुझे स्टुपिड पीएम कहा गया, जवानों के खून का दलाल कहा गया। इनके प्रेम की डिक्शनरी से मेरे लिए गद्दाफी और हिटलर जैसे शब्द निकले।
उत्तर प्रदेश के बहराइच में जिला अस्पताल के डॉक्टर्स की लापरवाही का मामला सामने आया है। जिसमें डॉक्टर्स पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक गर्भवती महिला की मदद नहीं की जिसके चलते उसे जमीन पर ही बच्चों को जन्म देना पड़ गया। वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि गर्भवती महिला को काफी देरी से अस्पताल लाया गया था, जिसके चलते पेट में ही बच्चे की मौत भी हो चुकी थी। ऐसे में लेबर रूम पहुंचने से पहले ही बच्चा बाहर आ गया।
हाल ही में मध्य प्रदेश के भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की रैली में कुछ लोगों ने मोदी के समर्थन में नारे लगाए थे। जिसके बाद उन लोगों पर आज FIR दर्ज हो गई है।
अफगानिस्तान की राजधानी काबूल में धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक धमाका काबुल के पास शहर-ए-नाव क्षेत्र में हुआ। धमाके में 9 लोग गंभीर रुप से घायल हुए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक घर की मुंडेर पर उत्पात मचा रहे बंदरों के कारण वहां रखीं ईंटें भरभराकर कर गिर गईं। इससे 60 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रणधीर सिंह के रूप में हुई।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह गर्मी का असर रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि अधिकतम तापतान 40 डिग्री सेल्सियस पार हो सकता है। सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है। आज सुबह साढ़े आठ बजे 39 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।
पाकिस्तान ने देश की जल सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इससे करीब 10 दिन पहले सद्भावना दिखाते हुए पाकिस्तान ने भारत के 60 कैदियों को रिहा किया था। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि मछुआरों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और उन्हें स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
पश्चिमी जापान के शिगा क्षेत्र में एक कार ने किंडरगार्डन के बच्चों के एक समूह को बुधवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि ओत्सु शहर में कार सड़क से हटकर बच्चों के समूह से कैसे टकराई।
दक्षिण पश्चिम दिल्ली में दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने मंगलवार को कथित तौर पर र्सिवस पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान एसआई संजीव कुमार के रूप में की गई है। वसंत विहार पुलिस थाने को तड़के तीन बजकर 28 मिनट पर कुमार को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराए जाने की सूचना दी गई।
पिछले साल पांच आदिवासी महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में झारखंड की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को एक मिशनरी स्कूल के प्रमुख और पांच अन्य लोगों को दोषी ठहराया। लोक अभियोजक सुशील कुमार जायसवाल ने बताया कि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजेश कुमार ने उन छह व्यक्तियों को दोषी पाया और 15 मई को इस मामले में उन्हें सजा सुनाएंगे।
कांग्रेस ने मंगलवार को दिल्ली की आप सरकार पर ‘रिपोर्ट कार्ड’ जारी किया तथा प्रदेश की पार्टी अध्यक्ष शीला दीक्षित ने उस पर सभी मोर्चों पर विफल रहने एवं उनकी पार्टी द्वारा पहले किए गये कामों का श्रेय लेने का आरोप लगाया। रिपोर्ट कार्ड में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक परिवहन, बिजली आपूर्ति, कल्याणकारी योजनाओं समेत सभी मोर्चों पर विफल रही है।
गोवा के उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई ने मंगलवार को कहा, ‘‘कभी-कभी चीजों को हासिल करने के लिए आक्रामकता की आवश्यकता होती है।’’ उन्होंने आगाह किया कि अगर राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दिए जाने के प्रावधान को कमजोर किया जाता है, तो उनकी गोवा फॉरवर्ड पार्टी युवाओं को ‘‘हथियार’’ थमाएगी।
असम में अवैध रूप से रह रहे छह बांग्लादेशी नागरिकों को कोकराझार जिले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। विदेशी न्यायाधिकरण ने तीन महिलाओं समेत इन छह लोगों को अवैध बांग्लादेशी प्रवासी घोषित किया था। कुछ को 2006 में और कुछ को 2011 में अवैध प्रवासी घोषित किया गया था, लेकिन ये सभी फरार चल रहे थे।
अकाली दल को उस वक्त करारा झटका लगा, जब मारे गए गैंगस्टर जसविंदर सिंह रॉकी की बहन राजदीप कौर और उसकी मां हरमंदर कौर ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गईं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राजदीप का कांग्रेस में स्वागत किया। एक साल पहले दोनों शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुई थीं।
मुसलमानों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर आदर्श आचार संहिता मामले में बिहार की एक अदालत से जमानत मिलने के कुछ ही घंटे बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को फिर एक भड़काऊ बयान दिया। विवादास्पद मलयालम फिल्म का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोई भी ‘सेक्सी दुर्गा’ जैसी फिल्म बना सकता है लेकिन किसी में भी पैगंबर मोहम्मद या फातिमा पर फिल्म बनाने का साहस नहीं है।