Madhya Pradesh, Chhatisgarh, Rajasthan Final Opinion Poll 2018: ओपिनियन पोल सर्वे: मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर, 49 सीटों पर भाजपा पिछड़ी, राजस्थान में वसुंधरा की विदाई
Madhya Pradesh, Chhatisgarh, Rajasthan Final Opinion Poll Survey 2018, ABP News-CSDS Opinion Poll: सर्वे के मुताबिक 90 सदस्यों वाली छत्तीसगढ़ विधान सभा में में भाजपा को 43 फीसदी वोट मिलने के आसार जताए गए हैं। जबकि कांग्रेस को 36 फीसदी और अजीत जोगी और मायावती के गटबंधन को 15 फीसदी वोट मिलने के आसार जताए गए हैं।

ABP News-CSDS Opinion Poll: छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार जोर पर है। शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नक्सली गढ़ में चुनाव प्रचार किया। वहां पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को होना है। इस बीच एबीपी न्यूज चैनल ने सीएसडीएस के साथ मिलकर अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में ओपिनियन पोल सर्वे किया है। सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। ओपिनियन पोल सर्वे के मुताबिक एमपी में भाजपा को कुल 41 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं जबकि कांग्रेस को 40 फीसदी और अन्य को 19 फीसदी वोट मिलने के आसार दिखाए गए हैं। सर्वे के मुताबिक भाजपा को 111-121 सीटें, कांग्रेस को 100-110 सीटें और अन्य को 6-12 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे में औसत रूप से 230 सदस्यों वाली विधान सभा में भाजपा को 116, कांग्रेस को 105 और अन्य को 09 सीटें मिल सकती हैं। यानी कड़े संघर्ष के बावजूद भाजपा चौथी बार सरकार बना सकती है। सर्वे में 49 ऐसी सीटें बताई गई हैं, जहां भाजपा पिछड़ती दिख रही है।
सर्वे के मुताबिक 90 सदस्यों वाली छत्तीसगढ़ विधान सभा में में भाजपा को 43 फीसदी वोट मिलने के आसार जताए गए हैं। जबकि कांग्रेस को 36 फीसदी और अजीत जोगी और मायावती के गटबंधन को 15 फीसदी वोट मिलने के आसार जताए गए हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा को 52-60, कांग्रेस को 17-33 और जोगी के गठबंधन को 3-5 सीटें मिल सकती हैं। चुनावी समीक्षकों ने इसका औसत निकालते हुए उम्मीद जताई है कि भाजपा को कुल 56, कांग्रेस को 25 और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस-बसपा गठबंधन को 4 सीटें मिल सकती हैं। यानी आदिवासी बहुल राज्य छत्तीसगढ़ में भी एक बार फिर से कमल खिल सकता है।
राजस्थान की 200 सदस्यीय विधान सभा के लिए किए गए ओपिनियन पोल सर्वे के नतीजे भाजपा के लिए अच्छे नहीं हैं। सर्वे के मुताबिक यहां भाजपा की वसुंधरा राजे सरकार का विदाई होती दिख रही है। सर्वे में भाजपा को 41 फीसदी वोट मिलने के आसार जताए गए हैं, जबकि कांग्रेस को सबसे ज्यादा 45 फीसदीष अन्य को 14 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है। सीटों के लिहाज से कांग्रेस को सबसे ज्यादा 110 सीटें मिलने के आसार हैं जबकि सत्तारूढ़ भाजपा को 84 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में छह सीटें जा सकती हैं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।