वीडियो में उन्होंने आगे कहा, ‘क्या नया लेकर आईं हैं वो? क्या इससे पहले वो सोनिया गांधी की बेटी नहीं थीं। पहले नेहरू, फिर राजीव गांधी, फिर संजय गांधी, फिर राहुल गांधी और फिर प्रियंका गांधी। फिर और कोई अंदर होगा तो वो भी गांधी। देश पर तुमने (गांधी परिवार) क्या कुछ एहसान कर रखा है क्या? इनसे ऊपर उठकर आज अगर देखना है तो हमारा शेर… बब्बर शेर नरेंद्र मोदी। आज आपके सामने खड़ा है।’ सांसद के विवादित बयान के बाद जब उनसे बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि वो बात नहीं कर सकते क्योंकि वह एक शोक सभा में थे।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री अपनी बयानों की वजह से पहले भी सुर्खियों में आ चुके हैं। हाल के दिनों में उन्होंने भगवान को बेवकूफ तक कह डाला था। तब सामने आए वीडियो में संस्कृति और पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जिम्मेदारी आपने (जनता) मुझे दी। इस बात का जवाब कि सांसद जी आएंगे, मंत्री जी आएंगे। अपने आप (जनता) को भी यहां रखकर देखो कि सांसद कभी गांव में नहीं पहुंच सकता।
यूपी में ही एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘रोजाना मिलता हूं। किसी का फोन गया हो तो वापस फोन भी करता हूं। काम किसी के करना भगवान के लिए संभव नहीं। सबसे बड़ा वेबकूफ इस मामले में कोई अगर है तो हम और आप (जनता) नहीं है, वो ऊपर वाला भगवान ही है। हम सब उसी के तो बनाए हुए हैं। भगवान के ही बच्चे हैं। उसी की जिम्मेदारी थी कि जब हमें धरती पर भेजा है। हमारे लिए घर देता। बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे देता। हमारे जेब खर्च का इंतजाम करता।’ (इनपुट सहित)