Lok Sabha Election 2019: शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना, ‘शॉटगन’ को कहा लालू का ‘दलाल’
Lok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): पटना साहिब से मौजूदा सांसद के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सिन्हा को आरजेडी के इशारे पर उम्मीदवार बनाया गया है।

Lok Sabha Election 2019: अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को राजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) प्रमुख लालू प्रसाद के ‘दलाल’ की संज्ञा देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सोमवार (22 अप्रैल) को पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से शत्रुघ्न की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग करते हुए पटना स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
आरजेडी के इशारे पर बनाया उम्मीदवारः बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के प्रवक्ता एच के वर्मा ने आशंका जताई कि कार्यकर्ताओं को ‘विपक्षी दलों’ द्वारा उनकी पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में भेजा गया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सिन्हा को आरजेडी के इशारे पर कांग्रेस उम्मीदवार बनाया गया और बीपीसीसी अध्यक्ष मदन मोहन झा, पार्टी नेता शक्ति सिंह गोहिल और कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा इस सीट को ‘बेच’ दिया गया।
National Hindi News, 23 April 2019 LIVE Updates: जानें दिनभर के अपडेट्स
पटनासाहिब से मौजूदा सांसद है शत्रुघ्न: इससे पहले, रविवार(21 अप्रैल) को सिन्हा को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में उस समय घेर लिया गया था जब एक बैठक को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा था ‘जब मैं किसी के साथ दोस्ती करता हूं तो मैं अपनी वफादारी नहीं बदलता’। सिन्हा पटना साहिब लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं और 2014 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। इस बार शत्रुघ्न कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
यही नहीं हाल ही में उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी राजनीति में कदम रख चुकी हैं। बता दें कि शत्रुघ्न की पत्नी पूनम समाजवादी पार्टी का हिस्सा बनी हैं। वह उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट से चुनाव लड़ेंगी। शत्रुघ्न हाल ही में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।
Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।