राहुल ने बहन प्रियंका के साथ एयरपोर्ट पर की ठिठोली, शेयर किया वीडियो
Lok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): शनिवार (27 अप्रैल) को चकेरी एयरपोर्ट पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उतरे थे। राहुल गांधी को चकेरी एयरपोर्ट से अमेठी जाना था तो वहीं प्रियंका गांधी को उन्नाव जाना था। इसी दौरान राहुल गांधी पूरी तरह से फनी मूड में नजर आए।

Lok Sabha Election 2019 के लिए चुनाव प्रचार में व्यस्त कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार (27 अप्रैल) को अलग ही अंदाज में नजर आए। कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से राहुल ने प्रियंका के साथ एक फेसबुक लाइव किया जिसमें राहुल-प्रियंका एक-दूसरे के गले में हाथ डालकर फनी अंदाज में नजर आ रहे है। बड़े ही मजाकिया अंदाज में राहुल गांधी प्रियंका के विषय में बता रहे हैं कि मेरी बहन को लिटिल हेलिकॉप्टर बहुत ही पसंद है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का ये अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को भी बहुत पसंद आ रहा है। इसके साथ ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
राहुल बोले- ‘आई एम गुड ब्रदर’: राहुल गांधी ने फेसबुक लाइव करते हुए कहा, ‘मैं कह रहा हूं आई एम गुड ब्रदर। मैं कहना चाहता हूं कि मेरी बहन को लिटिल हेलिकॉप्टर पसंद है। ये कहते हुए राहुल गांधी अपने हेलिकॉप्टर की तरफ चले गए। इसके बाद प्रियंका गांधी भी उन्नाव के लिए रवाना हो गईं।
राहुल अमेठी गए, प्रियंका उन्नावः शनिवार (27 अप्रैल) को चकेरी एयरपोर्ट पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उतरे थे। राहुल गांधी को चकेरी एयरपोर्ट से अमेठी जाना था तो वहीं प्रियंका गांधी को उन्नाव जाना था। इसी दौरान राहुल गांधी पूरी तरह से फनी मूड में नजर आए।
National Hindi News, 27 April 2019 LIVE Updates: दिनभर की अहम खबरों के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेश के लोकसभा सीटों की जानकारी के लिए क्लिक करें
कड़ी मेहनत कर रही हैं प्रियंकाः उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी को इस बार राहुल ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके बाद से ही प्रियंका कांग्रेस की रणनीति के केंद्र में नजर आईं। पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें ट्रंप कार्ड मान रहे हैं। उन्हें पूर्वांचल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है। प्रियंका भी नई जिम्मेदारी पर कड़ी मेहनत करती दिख रही है। ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार, जुबानी हमले, गंगा यात्रा और सीधे प्रधानमंत्री मोदी से टक्कर के चलते प्रियंका खासी सुर्खियां बटोर रही हैं।