Congress-JDS Alliance in Karnataka: कर्नाटक में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस ने बड़ा दाव खेला है। पार्टी ने 70 से ज्यादा सीटें लाने के बावजूद जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी. कुमारास्वामी को सीएम बनने का प्रस्ताव दे दिया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जेडीएस ने कांग्रेस के इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया है। ऐसे में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के बावजूद उसके लिए सत्ता दूर की कौड़ी लगने लगी है। बीजेपी को सौ से ज्यादा सीटें आई हैं। कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरा बीएस. येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद जेडीएस नेता कुमारास्वामी भी राजभवन पहुंचे। मतगणना के बाद त्रिशंकु हालात उत्पन्न बनने के बाद सरकार बनाने की रस्साकसी शुरू हो गई है। नए राजनीतिक समीकरण को देखते हुए भाजपा के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली से बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है।
Congress-JDS Alliance in Karnataka: त्रिशंकु विधानसभा के बाद जोड़-तोड़ तेज, कांग्रेस-जेडीएस और भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
Congress-JDS Alliance, Karnataka Election Results 2018: भाजपा को कर्नाटक की सत्ता में आने से रोकने के लिए कांग्रेस ने जनता दल सेक्युलर को समर्थन देने की घोषणा की है। कांग्रेस एचडी. कुमारास्वामी को मुख्यमंत्री बनाने को भी तैयार है। भाजपा को 100 से ज्यादा सीटें मिली हैं, ऐसे में कर्नाटक में सरकार बनाने की रस्साकसी तेज हो गई है।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन
नई दिल्ली
Updated: 
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा Elections 2025 समाचार (Elections News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 15-05-2018 at 17:35 IST
बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह बैठक को संबोधित भी कर सकते हैं। बैठक शाम सात बजे नई दिल्ली में होगी।
कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस ने जेडीएस को बिना शर्त समर्थन दिया है। उन्होंने दावा किया कि दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी उन्हें प्राप्त है।
भाजपा सिंगल लार्जेस्ट पार्टी के तौर पर उभरी है। बीजेपी को बहुमत से आठ कम 104 सीटें आई हैं। वहीं, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 38 सीटें मिली हैं।
कांग्रेस-जेडीएस के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। कांग्रेस के सिद्धारमैया और जेडीएस के कुमारास्वामी ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया।
कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा होने के बाद भाजपा और जेडीएस ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है। भाजपा की ओर से बीएस. येदियुरप्पा और जेडीएस के एचडी. कुमारास्वामी ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की है।