वीडियो: मीडिया पर भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले-कल को कह दोगे पत्नी ने साधा मुझपर निशाना
कुमार विश्वास ने एक वीडियो शुक्रवार (14 अप्रैल) को पोस्ट किया था। इसमें विश्वास ने कई मुद्दों और बातों का जिक्र किया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वह अपने साथी कुमार विश्वास से नाराज हैं। विश्वास ने ट्विटर पर एक स्पीच पोस्ट की थी, जिसे लेकर दावा किया थआ कि कि उसमें विश्वास केजरीवाल का विरोध कर रहे हैं। एक टीवी इंटरव्यू की क्लिप को दिल्ली के मुख्यमंत्री ने री-ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं कुमार विश्वास से नाराज नहीं हूं, वह परिवार के सदस्य की तरह हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि परिवार के सदस्य भी हैं। मीडिया ही एेसे मु्द्दों को बढ़ावा देता है। अगली बार आप कहेंगे कि मेरी बीवी भी मुझ पर निशाना साध रही है। इंटरव्यू में केजरीवाल ने कहा कि वह चाहते थे कि विश्वास यह दिखाएं कि देश आज कहां खड़ा है।
MUST WATCH N SHARE
Delhi CM @ArvindKejriwal speaks out on @DrKumarVishwas
Says “KV is like Family. Media spreading propaganda” RT max. pic.twitter.com/rfyAJbWo0U
— AAP Ka Mehta (@DaaruBaazMehta) April 15, 2017
Watch :
.@ArvindKejriwal on Shunglu report :I am very happy that my opponents couldn't find anything against us. pic.twitter.com/4PaABnbdqS
— AAP Express
Watch
Voting for BJP in MCD elections is voting for a pile of garbage: @ArvindKejriwal pic.twitter.com/d39YHoFMnd
— AAP In News (@AAPInNews) April 15, 2017
आपको बता दें कि कुमार विश्वास ने एक वीडियो शुक्रवार (14 अप्रैल) को पोस्ट किया था। इसमें विश्वास ने कई मुद्दों और बातों का जिक्र किया था। वीडियो में विश्वास ने कहा था कि लोगों को आपसी लड़ाई, राजनीति छोड़कर देश को एक रखने पर ध्यान देना चाहिए। वीडियो में कुमार विश्वास ने प्रमुख तौर पर जम्मू कश्मीर का जिक्र किया था। सबसे पहले उन्होंने उस वीडियो की बात करते हैं, जिसमें CRPF के जवानों को कश्मीर के कुछ युवा लड़के मार रहे थे। कुमार विश्वास ने उसकी निंदा की थी।
कुमार विश्वास का वीडियो ः
उसके बाद कुमार विश्वास ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर कोई पार्टी राष्ट्रवाद का जिक्र करके सत्ता में आएगी और कुछ नहीं करेगी तो उससे सवाल पूछे ही जाएंगे। उसके बाद वह दिल्ली का जिक्र करते हुए कहा था कि अगर कोई पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म करने का नाम लेकर सरकार बनाएगी और उसके खुद के लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगेंगे तो लोग सवाल पूछेंगे ही। कुमार विश्वास ने नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की थी। विश्वास ने कहा था कि एक बार मुरली मनोहर जोशी लाल चौक पर झंडा फहराने गए थे और मोदी ने उस कार्यक्रम की तैयारी की थी, जिसकी उनके खुशी थी। कुमार विश्वास ने मोदी के सियाचिन पर जाकर त्योहार मनाने की भी तारीफ की थी।
Also ReadHindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।