फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही कई राज्यों में बोर्ड एग्जाम की शुरुआत भी जाएगी। 2 फरवरी 2026, सोमवार से बिहार और पश्चिम बंगाल में बोर्ड एग्जाम शुरू हो रहे हैं। बिहार में सोमवार से 12वीं की परीक्षा शुरू होंगी तो वहीं पश्चिम बंगाल में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू होंगी। पश्चिम बंगाल में 10वीं की बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी तक चलेंगी।
सिंगल शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक, 10वीं की बोर्ड परीक्षा सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। एग्जाम का समय सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। विद्यार्थियों को 15 मिनट का समय अतिरिक्त सिर्फ क्वेश्चन पेपर को पढ़ने के लिए दिया जाएगा। इस समयसीमा में विद्यार्थी आंसर शीट में कुछ लिख नहीं सकते।
बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन
पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए गाइडलाइन जारी की है। बोर्ड के दिशानिर्देश में स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वह एग्जाम से पहले की सभी फॉर्मैलिटीज को आसानी से पूरी करने के लिए तय समय से काफी पहले अपने दिए गए एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करें।
इसके अलावा, बोर्ड एग्जाम में बैठने वाले कैंडिडेट्स को बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा और यह पक्का करना होगा कि वे एग्जाम के दिन सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाएं।
एग्जाम के लिए बोर्ड की ओर से जारी किए गए दिशानिर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि छात्र ओरिजनल एडमिट कार्ड साथ में लेकर जरूर आएं। बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को सेंटर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
एडमिट कार्ड के अलावा छात्रों को कहा गया है कि वैलिड स्कूल ID कार्ड / फोटो ID साथ लेकर आएं।
स्टेशनरी आइटम में स्टूडेंट्स को जरूरत पड़ने पर नीला या काला बॉल पेन, HB पेंसिल, इरेजर, एक शार्पनर और एक ज्योमेट्री बॉक्स ले जाने की इजाजत है।
कैंडिडेट एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों के अनुसार खास तौर पर इजाज़त वाले कोई भी दूसरे लिखने के टूल भी ला सकते हैं।
इसके अलावा अगर बोर्ड की खास गाइडलाइन के तहत जरूरी हो तो फेस मास्क और हैंड सैनिटाइज़र ले जाया जा सकता है।
