West Bengal Madhyamik Result 2026 Declared: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट की घोषणा 08 मई 2026, शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे कर दी गई। परिणाम बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित हुए। इस साल जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर एक्टिव होने के बाद चेक कर सकते हैं। हालांकि रिजल्ट जारी होने से पहले ही यह वेबसाइट डाउन हो गई है।

कितना रहा पासिंग प्रतिशत?

इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं में कुल 86.83 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल से थोड़ा अधिक है। लास्ट ईयर यानी 2025 में बंगाल बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 86.56 फीसदी बच्चे पास हुए थे। यानी इस बार के पासिंग प्रतिशत में सिर्फ 0.27 फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई है।

कलिम्पोंग जिले ने किया टॉप

राज्य का कलिम्पोंग जिला सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला बना है। इस जिले का पासिंग प्रतिशत 95.10 फीसदी रहा है। उसके बाद कोलकाता 92.31 परसेंट के साथ दूसरे नंबर पर रहा। 19 जिलों के कुल 131 स्टूडेंट्स ने टॉप 10 मेरिट लिस्ट में जगह बनाई। इनमें 103 लड़के और 28 लड़कियां हैं।

West Bengal 10th Result 2026: Direct Link

अभिरूप भद्रा ने इस साल किया टॉप

पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है। बोर्ड की ओर से पासिंग प्रतिशत की जानकारी दे दी गई है और अब इस साल के टॉपर का भी नाम जारी हो गयाहै। इस साल अभिरूप भद्रा ने 99.71 प्रतिशत मार्क्स के साथ पूरे राज्य में टॉप किया है।

पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026: टॉपर्स लिस्ट

रैंकनामप्रतिशत
1अभिरूप भद्रा99.71%
2प्रियतोष मुखर्जी99.43%
3सौर्य जाना, अंकन कुमार जाना, मैनाक मंडल99.29%
4अरिजीत कर99.14%