आईबीपीएस पीओ और क्लर्क, एसएससी सीजीएल, एसएससी सीएचएसएल, एसबीआई पीओ, एसबीआई क्लर्क, आरआरबी एनटीपीसी, आरआरबी ग्रुप डी, यूपीएससी, यूपी पीसीएस, अन्य राज्यों की पीसीएस भर्ती, सीडीएस, एनडीए, सीएपीएफ, पुलिस भर्ती और राज्य स्तर पर होने वाली सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए करंट अफेयर्स या जनरल अवेयरनेस एक ऐसा टॉपिक है जिसकी सही जानकारी वह तभी रख सकते हैं जब वह रोजाना देश-दुनिया में घटित होने वाली घटनाओं से अपडेट रहेंगे।

एक ही फॉर्मेट में सप्ताह का वीकली करंट अफेयर्स

छात्र अक्सर रोजाना के करंट अफेयर्स से अवेयर नहीं रह पाते, इसलिए हम छात्रों के लिए साप्ताहिक करंट अफेयर्स की सीरीज लेकर आए हैं जिसमें हम आपको हर सप्ताह के शनिवार को वीकली खबरों का कलेक्शन बनाकर एग्जाम-ओरिएंटेड जानकारी आप तक पहुंचाएंगे। हर शनिवार एक ही फॉर्मेट में साप्ताहिक करंट अफेयर्स से आपको आपकी तैयारी में मदद मिलेगी।

11 जुलाई से 17 जुलाई के बीच का करंट अफेयर्स

राष्ट्रीय खबरें

  1. एक घंटे में 3.61 लाख पौधे लगाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

12 जुलाई को गुजरात के अहमदाबाद शहर ने एक घंटे के अंदर 3.61 लाख से अधिक पौधे लगाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। एक खाली जमीन पर स्कूली बच्चों, निवासियों, नगर निगम के कर्मचारियों और वॉलंटियर्स ने उन 60 मिनटों में 3.61 लाख से अधिक पौधे लगा दिए। इससे पहले ये रिकॉर्ड असम के नाम था।

  1. 16 अगस्त को आयुष्मान दिवस मनाने की घोषणा किस राज्य ने की है?

पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 अगस्त के दिन आयुष्मान दिवस मनाने की घोषणा की है। पहले टीएमसी सरकार में इस दिन को ‘खेला होवे’ दिवस के रूप में मनाया जाता था।

  1. भारत–ऑस्ट्रेलिया के बीच PACTS साझेदारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने Partnership on Cyber, Critical Technologies and Supply Chains (PACTS) नाम की नई साझेदारी शुरू की। इसका उद्देश्य साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखला में सहयोग बढ़ाना है।

  1. भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन-ईंधन (Hydrogen Powered) ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह देश में हरित परिवहन (Green Transport) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  1. प्रति व्यक्ति आय की रैंकिंग भारत के कौन से राज्य को मिला पहला स्थान?

नवीनतम आर्थिक आंकड़ों के अनुसार, प्रति व्यक्ति आय की रैंकिंग में सिक्किम राज्य को भारत में पहला स्थान मिला है, जिसके बाद गोवा दूसरे स्थान पर है।

अंतराराष्ट्रीय खबरें

  1. ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री होंगे एंडी बर्नहम

ऑस्ट्रेलिया में कीर स्टार्मर के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने 17 जुलाई को यह ऐलान किया कि एंडी बर्नहम उनकी पार्टी के नए लीडर होंगे और वहीं ऑस्ट्रेलिया के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। एंडी बर्नहम सोमवार (20 जुलाई 2026) को पीएम पद की शपथ लेंगे।

  1. ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में पहला स्थान किसे मिला?

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन को पहला स्थान मिला है। इस सूची में ऑस्ट्रिया का वियना दूसरे और स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख तीसरे स्थान पर रहा है।

  1. AI समिट 2027 का आयोजन किस देश में किया जाएगा?

AI समिट 2027 का आयोजन स्विट्जरलैंड के जिनेवा (Geneva) शहर में किया जाएगा। यह वैश्विक सम्मेलन 21-22 जून 2027 को पालेक्सपो (Palexpo) में आयोजित होगा। 2026 की समिट भारत में इसी साल फरवरी में आयोजित हुई थी।

  1. इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री

पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 जुलाई 2026 को जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया था। वह इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं। हालांकि इससे पहले पीएम मोदी इजराइल सहित कई देशों की संसदों को संबोधित कर चुके हैं।

  1. विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है?

11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।

खेल की खबरें

  1. इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में भारत कौन से पहले स्थान पर रहा

04 जुलाई से लेकर 12 जुलाई के बीच कोलंबिया में आयोजित 56वें ​​अंतर्राष्ट्रीय फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में भारत ने 5 गोल्ड मेडल जीतकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। भारत के अलावा पहले पायदान पर चीन, कजाकिस्तान, रूस, दक्षिण कोरिया और ताइवान भी रहे।

  1. विंबलडन 2026 मेन्स सिंगल का खिताबी मुकाबला

22 जून से लेकर 12 जुलाई 2026 के बीच आयोजित हुए विंबलडन मेन्स सिंगल्स फाइनल में इटली के जैनिक सिनर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला सिंगल के फाइनल में चेक गणराज्य की लिंडा नोस्कोवा ने हमवतन करोलिना मुचोवा को हराकर खिताब जीता।

  1. भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर बने एस. अश्वथ

तमिलनाडु के 17 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी एस. अश्वथ (S. Aswath) भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर बने। यह उपलब्धि भारतीय शतरंज के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ और यास्तिका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर प्रतिष्ठित लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया है। यास्तिका भाटिया ने शतक लगाया था जबकि क्रांति गौड़ ने 7 विकेट लिए थे।

  1. फीफा के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन

फीफा विश्व 2026 के फाइनल में पहली बार अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खिताबी मुकाबला होगा। स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को और अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। खिताबी मुकाबला 19 जुलाई 2026 (रविवार) की रात को खेला जाएगा। अर्जेंटीना फीफा की मौजूदा चैंपियन है।

ऑटो की खबरें

  1. HPCL ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की गुणवत्ता जांच के लिए शुरू किया रिटेल फ्यूल निरीक्षण

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए रिटेल फ्यूल का निरीक्षण अभियान शुरू किया है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाला ईंधन उपलब्ध कराना और इथेनॉल ब्लेंडिंग मानकों का पालन सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा, ईंधन की शुद्धता और अन्य गुणवत्ता मानकों की जांच की जा रही है। सरकार देश में पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण बढ़ाने पर जोर दे रही है, ताकि आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम की जा सके।

  1. सरकार ने CAFE III मानकों का संशोधित ड्राफ्ट जारी किया

केंद्र सरकार ने वाहनों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी (CAFE III) नियमों का संशोधित ड्राफ्ट जारी किया है। नए प्रस्तावित नियमों के तहत वाहन निर्माताओं को अपने बेड़े की औसत ईंधन दक्षता और उत्सर्जन स्तर को तय सीमा में रखना होगा। इसका उद्देश्य ऑटोमोबाइल सेक्टर में ज्यादा ईंधन कुशल और कम प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को बढ़ावा देना है। CAFE III मानक लागू होने के बाद कंपनियों को इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और बेहतर माइलेज वाले वाहनों के विकास पर ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है।

  1. Best Selling Cars India: 2026 की पहली छमाही में इन 10 कारों का रहा दबदबा

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में 2026 की पहली छमाही में कई कारों ने शानदार बिक्री दर्ज की है। इस दौरान मारुति सुजुकी डिजायर ने अपनी मजबूत पकड़ बनाते हुए कई लोकप्रिय मॉडलों को पीछे छोड़ दिया। कॉम्पैक्ट सेडान से लेकर SUV सेगमेंट तक ग्राहकों ने भरोसेमंद, ज्यादा माइलेज और कम मेंटेनेंस वाली कारों को प्राथमिकता दी। मारुति, हुंडई, टाटा और महिंद्रा जैसे ब्रांडों के मॉडल टॉप सेलिंग सूची में शामिल रहे। बदलती पसंद के बीच SUV की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन किफायती सेडान और हैचबैक का क्रेज भी बरकरार है।

  1. Renault Duster Adventure Edition लॉन्च, कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू

रेनॉल्ट ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय SUV डस्टर का नया Adventure Edition लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 12.99 लाख रुपये रखी गई है। नए एडिशन में कंपनी ने डिजाइन और फीचर्स पर खास ध्यान दिया है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम इंटीरियर और कई आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। डस्टर Adventure Edition को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो SUV में स्पोर्टी लुक और ज्यादा फीचर्स चाहते हैं। रेनॉल्ट को उम्मीद है कि नया मॉडल भारतीय SUV सेगमेंट में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करेगा।

साइंस एंड टेक्नोलॉजी

  1. DRDO ने किस राज्य से पिनाका नाम के रॉकेट का सफल परीक्षण किया था?

DRDO ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण ओडिशा राज्य के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से किया था। इसकी मारक क्षमता न्यूनतम 60 किलोमीटर है।

  1. इसरो ने गगनयान पैराशट एयरडॉप का परीक्षण किस राज्य से किया?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गगनयान पैराशूट एयरड्रॉप का परीक्षण मध्य प्रदेश राज्य से किया है। यह परीक्षण मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ADRDE) के ड्रॉप जोन में पूरा किया गया।

  1. भारत का सबसे बड़ा लैंडस्लाइड वार्निंग सिस्टम किसने विकसित किया?

भारत का सबसे बड़ा लैंडस्लाइड अर्ली वार्निंग सिस्टम (LEWS) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मंडी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। इस रिसर्च टीम का नेतृत्व स्कूल ऑफ सिविल एंड एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर डेरिक्स प्रेज शुक्ला ने रिसर्च स्कॉलर अंकित सिंह और नितेश धीमान के साथ मिलकर किया।

  1. भारत की पहली हाइड्रोजन रेल कहां लॉन्च हुई?

भारत की पहली हाइड्रोजन रेल हरियाणा में जींद और सोनीपत के बीच लॉन्च की गई है। इसे 17 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जींद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

पुरस्कार और योजना

  1. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार 2025 किसे मिला?

संगीत नाटक अकादमी द्वारा साल 2025 के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए देश भर के कई युवा कलाकारों का चयन किया गया है, जिनमें अहमदाबाद के हवेली संगीत विद्वान आचार्य श्री रणछोड़लालजी गोस्वामी, दौसा के बहरूपिया कलाकार अकरम खान, और कुचिपुड़ी नृत्य-संगीत से जुड़ी पसुमर्थी पावनी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

  1. भारत में वनों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए किस योजना को मंजूरी दी गई है?

भारत में पारंपरिक पवित्र वनों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए नई आस्था वन संरक्षण योजना को मंजूरी दी गई है। यह योजना देश भर के लगभग 15,000 पवित्र उपवनों (आस्था वनों) की रक्षा करेगी। इस योजना की अवधि 2026-27 है। इस योजना का बजट 3000 करोड़ रुपए निर्धारित है।

  1. महिला समृद्धि योजना का नया नाम क्या है?

दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर दिया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।