पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2026 के लिए 10 मार्च से चल रहे रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की लास्ट डेट अब नजदीक आ चुकी है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है अंतिम तिथि से पहले-पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee/ पर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 5 अप्रैल 2026 निर्धारित है।

आवेदन करने के दौरान यह प्रोसेस करना होगा पूरा

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है जिसमें उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना, जरूरी जानकारी भरना, दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क जमा करने जैसा प्रोसेस पूरा करना होगा। इसके बाद कैंडिडेट्स आवेदन फॉर्म को सबमिट करके उसकी कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखनी होगी।

RRB Group D Result 2026: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जल्द होगा जारी, 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में हुए शामिल

बंगाल के इंजीनियरिंग कॉलेजों में मिलेगा दाखिला

बता दें कि पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। इसके माध्यम से स्टूडेंट राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। एडमिशन लेने के लिए इस परीक्षा को पास करना होगा। इस एग्जाम के लिए आमतौर पर वहीं कैंडिडेट आवेदन करते हैं जो जेईई मेन में अच्छा स्कोर नहीं कर पाते।

मई में आयोजित होगी परीक्षा

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) 24 मई 2026 को यह प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। जो स्टूडेंट इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वह 10 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के बीच चलने वाले आवेदन प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।

WBJEE 2026 का पूरा शेड्यूल

क्रम संख्याएक्टिविटीतिथि (समय सहित)
1शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन10-03-2026 (मंगलवार) से 05-04-2026 (रविवार) तक
2ऑनलाइन करेक्शन विंडो07-04-2026 (मंगलवार) से 09-04-2026 (गुरुवार) तक
3एडमिट कार्ड जारी होने और डाउनलोड करने का समय15-05-2026 (शुक्रवार) से 24-05-2026 (रविवार) शाम 04:00 बजे तक
4परीक्षा की तिथि24-05-2026 (रविवार)
पेपर-I (गणित)सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
पेपर-II (भौतिकी एवं रसायन विज्ञान)दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
5परिणाम जारीबाद में सूचित किया जाएगा

आवेदन करने के लिए फॉलो करें ये प्रोसेस

कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर एप्लिकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्टर करने के लिए, कैंडिडेट्स को अपनी बेसिक डिटेल्स देनी होंगी। लॉगिन के लिए एक पासवर्ड बनाना होगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद, WBJEE 2026 एप्लीकेशन फॉर्म नंबर मिलेगा।

कैंडिडेट्स को ज़रूरी डिटेल्स के साथ ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। तीन पसंदीदा एग्जाम सेंटर चुनने होंगे।
एप्लिकेशन फॉर्म में स्कैन की हुई फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। सभी डॉक्यूमेंट्स सही तरीके से अपलोड करने होंगे।

आखिरी स्टेप में, WBJEE एप्लीकेशन फीस 2026 नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड से ऑनलाइन देनी होगी। कोई ऑफलाइन पेमेंट एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।