पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने WBJEE Admit Card 2026 आज 15 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड एक्सेस कर सकेंगे।

WBJEE 2026 परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा बीटेक, बीआर्क और बीफार्मा कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित होती है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और वैध फोटो आईडी प्रूफ साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।

WBJEE Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से WBJEE Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “Candidate Activity Board” सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3. वहां दिए गए WBJEE Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

स्टेप 6. सभी जानकारी ध्यान से जांचें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।

एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दर्ज नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और अन्य व्यक्तिगत जानकारी को ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें।

WBJEE Exam Date 2026

WBJEE 2026 परीक्षा 24 मई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी।

पेपर 1: गणित

पेपर 2: भौतिकी और रसायन विज्ञान

इंजीनियरिंग, फार्मेसी और आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जो दस्तावेज लेकर जाने होंगे उसमें WBJEE Admit Card 2026 की प्रिंटेड कॉपी, वैलिड फोटो आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो) शामिल हैं।

WBJEE Admit Card 2026 Direct Link