पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (WBJEE) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। पूरे राज्य में निर्धारित केंद्रों पर 24 मई को आयोजित की गई इस परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (WBJEEB) की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee/ से मॉडल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अगर उन्हें लगता है कि उस आंसर की में दिया गया कोई जवाब गलत है तो वह उसे चैलेंज भी कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो 27 मई से लेकर 29 मई रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी।

WBJEE 2026: प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स

कैंडिडेट्स सबसे पहले WBJEE की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होमपेज पर Examination सेक्शन में WBJEE पर क्लिक करें।

अब वेबसाइट के नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और CANDIDATE ACTIVITY BOARD सेक्शन में Model Answer Key – View & Challenge for WBJEE 2026 लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज ओपन होगा यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर sign in करें।

आंसर की डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

यूजीसी नेट जून 2026 की करेक्शन विंडो ओपन, एप्लीकेशन फॉर्म में है कोई गलती तो लास्ट डेट से पहले कर लें ठीक

आंसर की पर आपत्ति दर्ज कैसे कराएं?

पश्चिम बंगाल जेईई की आंसर की को चैलेंज करने के लिए WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर ही जाना होगा और सेम प्रोसेस फॉलो करना होगा। Sign in हो जाने के बाद आप चैलेंज विंडो के जरिए आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। कैंडिडेट्स को हर चैलेंज किए गए सवाल के लिए 500 रुपए की नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। फीस नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI से हो सकती है।

WBJEE क्या है ?

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (डब्ल्यूबीजेईई) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी और बैचलर ऑफ फार्मेसी जैसे व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा 2 भाषाओं यानि बंगाली और अंग्रेजी में आयोजित होती है। इस परीक्षा को पास करने वाले कैंडिडेट्स को आगे संस्थानों में प्रवेश से पहले काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनना होता है।