पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन आज कक्षा 12वीं यानी हायर सेकेंडरी (HS) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड सुबह 10:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित करेगा, जबकि छात्रों के लिए ऑनलाइन रिजल्ट लिंक सुबह 11 बजे एक्टिवली किया जाएगा। छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट wbchse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। वेस्ट बंगाल बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और वेस्ट बंगाल बोर्ड उच्च माध्यमिक रिजल्ट डायरेक्ट डाउनलोड लिंक की पूरी जानकारी Jansatta.com/education पर मिलेगी।
WBCHSE HS Result 2026 कब और कहां देखें?
WBCHSE कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 आज सुबह 10:30 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र 11 बजे से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। रिजल्ट निम्न प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध रहेगा:
WBCHSE Official Website: wbchse.wb.gov.in
WB Results Portal: wbresults.nic.in
DigiLocker
WBCHSE HS Result 2026 कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. “Ucch Madhyamik Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4. Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. आपका WBCHSE HS Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। जो छात्र निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाएंगे, उन्हें फेल माना जाएगा।
ऑनलाइन मार्कशीट होगी प्रोविजनल
बोर्ड की ओर से जारी किया गया ऑनलाइन रिजल्ट प्रोविजनल होगा। छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट बाद में अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त होंगे।
WB HS Result 2026 Scrutiny Process
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे स्क्रूटनी (Scrutiny) या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद बोर्ड की वेबसाइट पर स्क्रूटनी आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा।
पिछले वर्षों का पास प्रतिशत
WBCHSE पिछले कुछ वर्षों से लगातार बेहतर रिजल्ट जारी कर रहा है। पिछले वर्षों के रिजल्ट आंकड़े इस प्रकार हैं:
2025: 90.79% पास प्रतिशत
2024: 90% पास प्रतिशत
2023: रिजल्ट 24 मई को घोषित
2022: रिजल्ट 10 जून को जारी
2021: रिजल्ट 22 जुलाई को घोषित
