WBCHSE 12th Result 2026 Direct Link Wbchse.wb.gov.in: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) आज (14 मई 2026) हायर सेकेंडरी (HS) बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट की घोषणा सुबह 10:30 बजे की जाएगी, लेकिन स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट 11 बजे से उपलब्ध रहेगा। स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर विजिट करना होगा। पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट डाउनलोड लिंक की पूरी जानकारी Jansatta.com/education पर मिलेगी।
7 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से लेकर 27 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की थी। इन बोर्ड परीक्षाओं में करीब 7.1 लाख स्टूडेंट्स उपस्थित हुए हैं। पश्चिम बंगाल कक्षा 12 की परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक ज़रूरी हैं। जो छात्र कम से कम ज़रूरी प्रतिशत हासिल नहीं कर पाए, उन्हें फेल माना जाएगा और उनके पास कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने का मौका होगा।
कहां और कैसे चेक करें पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं रिजल्ट?
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट — wbchse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक- result.wb.gov.in है। इसके अलावा रिजल्ट DigiLocker और IE एजुकेशन पोर्टल education.indianexpress.com पर भी उपलब्ध रहेगा।
रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
स्टेप 1. WBCHSE क्लास 12 HS रिज़ल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर विजिट करें।
स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर Result पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब Click here for Result portal पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अब रिजल्ट का डायरेक्ट पेज ओपन होगा। यहां अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 5. रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद सबमिट करें।
स्टेप 6. रिजल्ट अब आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
पिछले साल का रिजल्ट कैसा था?
पिछले साल WBCHSE ने 7 मई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। बोर्ड का कुल पास परसेंटेज 90.79 परसेंट था।
2024 में, रिजल्ट 8 मई को घोषित किया गया था। साल का कुल पास परसेंटेज 90 परसेंट था।
2023 में, रिजल्ट 24 मई को घोषित किया गया था।
2022 और 2021 में, बोर्ड ने क्रमशः 10 जून और 22 जुलाई को रिजल्ट घोषित किए थे।
