WBCHSE HS 12th Result 2026 Declared: पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजे घोषित किए गए। इस दौरान बोर्ड की ओर से इस साल का पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स से जुड़ी जानकारी साझा की गई। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbchse.wb.gov.in और डायरेक्ट लिंक result.wb.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट IE एजुकेशन पोर्टल education.indianexpress.com पर भी चेक किया जा सकता है। रिजल्ट का लिंक 11 बजे एक्टिव होगा।

कितना रहा पासिंग प्रतिशत?

इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम में कुल 94.14 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले पासिंग प्रतिशत में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल का पासिंग प्रतिशत 90.79 फीसदी था। हर साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने बाजी मार ली है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अधिक रहा है। इस साल लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 91.79 परसेंट रहा है, जबकि मेल स्टूडेंट्स का पास परसेंटेज 89.71 परसेंट रहा।

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम में लास्ट ईयर कुल 90.79 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। पिछले साल 12वीं क्लास का रिजल्ट 07 मई को जारी हुआ था। रिजल्ट की घोषणा दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई थी। वहीं स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट का लिंक दोपहर 2 बजे एक्टिव किया गया था।

WB HS Result 2026: Direct Link

पिछले साल मेल स्टूडेंट्स का पास परसेंटेज 92.38 परसेंट और फीमेल स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 88.18 फीसदी रहा था। HS एग्जाम के लिए कुल 482,948 कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया था, जिनमें से 473,919 ने एग्जाम दिया, और 430,286 सक्सेसफुली पास हुए।

रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

स्टेप 1. WBCHSE क्लास 12 HS रिज़ल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर विजिट करें।

स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर Result पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब Click here for Result portal पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब रिजल्ट का डायरेक्ट पेज ओपन होगा। यहां अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें।

स्टेप 5. रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद सबमिट करें।

स्टेप 6. रिजल्ट अब आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।