पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने आज यानी 8 मई 2026 को पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा (कक्षा 10वीं) रिजल्ट जारी कर दिया है। अब छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और डब्ल्यूबी माध्यमिक रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक की पूरी जानकारी यहां मिलेगी।
छात्र अपना रिजल्ट WBBSE Official Website और WB Results Portal पर चेक कर पाएंगे। इसके अलावा छात्र IE Education Portal पर भी रिजल्ट देख सकेंगे।
फरवरी में आयोजित हुई थी परीक्षा
WBBSE द्वारा माध्यमिक परीक्षा 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा 10 दिनों तक चली और सभी पेपर एक ही शिफ्ट में आयोजित किए गए थे। इस साल परीक्षा में कुल 9,71,340 छात्रों ने हिस्सा लिया।
इनमें शामिल हैं:
4,26,733 लड़के
5,44,606 लड़कियां
1 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार
बोर्ड के अनुसार परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर 19 छात्रों को डिबार कर दिया गया था।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रिजल्ट घोषित होने के बाद स्क्रूटनी (Scrutiny) या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
WB Madhyamik Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर दिखाई दे रहे “Madhyamik Pariksha (SE) Results 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब नए पेज पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5. मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
बंगाल माध्यमिक रिजल्ट के बाद क्या करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने मूल मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही छात्र आगे की पढ़ाई के लिए कक्षा 11वीं में साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम का चयन कर पाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट चेक करें और किसी भी अफवाह या फर्जी वेबसाइट से बचें।
WB Madhyamik Result 2026 LIVE: इस साल 86.83 फीसदी बच्चे हुए पास
पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल कुल 86.83 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कलिम्पोंग जिले ने सबसे अधिक पास प्रतिशत हासिल किया है।
WB Madhyamik Result 2026 LIVE: इस साल 86.83 फीसदी बच्चे हुए पास
पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल कुल 86.83 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कलिम्पोंग जिले ने सबसे अधिक पास प्रतिशत हासिल किया है।
WBBSE Madhyamik Result 2026 LIVE: इस साल 1231 स्टूडेंट्स की आई है कंपार्टमेंट
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल के 10वीं परीक्षा परिणाम के आंकड़े जारी किए हैं। इनके मुताबिक, इस साल की 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 9,71,625 स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 9,59,753 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। इनमें 9,01,724 रेग्युलर स्टूडेंट्स थे जबकि 50,798 प्राइवेट स्टूडेंट्स थे। इस साल कंपार्टमेंट कैटेगिरी में 1231 छात्र रहे हैं जो दोबारा परीक्षा देंगे।
West Bengal Board 10th Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की टॉपर्स लिस्ट
रैंक 1. अभिरूप भद्रा: 99.71%
रैंक 2. प्रियतोष मुखर्जी: 99.43%
रैंक3. सौर्य जाना, अंकन कुमार जाना, मैनाक मंडल: 99.29%
रैंक 4. अरिजीत कर: 99.14%
WBBSE Madhyamik Result 2026 LIVE: जो छात्र नहीं हो पाए पास वह क्या करें?
वेस्ट बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के बाद जो छात्र सफल नहीं हो पाए हैं उन्हें निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। ऐसे स्टूडेंट जो पास नहीं हो पाए हैं या अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं उन्हें री-इवैल्यूएशन या स्क्रूटनी के लिए अप्लाई करने का मौका मिलेगा। इस प्रक्रिया के जरिए आपकी कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी जिसके लिए शुल्क लगेगा। इसके बाद जो मार्क्स आएंगे वहीं फाइनल माने जाएंगे।
West Bengal 10th Result 2026 LIVE: अभिरूप भद्रा ने इस साल किया टॉप
पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है। बोर्ड की ओर से पासिंग प्रतिशत की जानकारी दे दी गई है और अब इस साल के टॉपर का भी नाम जारी हो गयाहै। इस साल अभिरूप भद्रा ने 99.71 प्रतिशत मार्क्स के साथ पूरे राज्य में टॉप किया है।
WB Madhyamik Result 2026 LIVE: इस साल 86.83 फीसदी बच्चे हुए पास
पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल कुल 86.83 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कलिम्पोंग जिले ने सबसे अधिक पास प्रतिशत हासिल किया है।
West Bengal 10th Result 2026 LIVE: बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 9.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स हुए उपस्थित
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी के मुताबिक, इस साल बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 9.5 लाख अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिससे कि यह इंडिया के सबसे बड़े स्टेट बोर्ड एग्जाम में से एक बन गया।
West Bengal 10th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी
WBBSE माध्यमिक रिजल्ट 2026 की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है और कक्षा 10वीं का परिणाम भी घोषित हो गया है। जल्द ही रिजल्ट से जुड़े अपडेट सामने आएंगे।
wbbse.wb.gov.in, West Bengal 10th Result 2026 LIVE: मोबाइल से चेक करें रिजल्ट
WB Madhyamik Result 2026 जारी होने के बाद छात्र मोबाइल फोन से भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद छात्र उसका स्क्रीनशॉट भी सेव कर सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट अस्थायी होगी। मूल दस्तावेज स्कूल से प्राप्त करना अनिवार्य रहेगा। रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह है। कई छात्र सोशल मीडिया पर भी रिजल्ट अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं। वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से सर्वर स्लो हो सकता है।
wbbse.wb.gov.in, West Bengal 10th Result 2026 LIVE: कितने छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में कुल 9,71,340 छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें 5,44,606 छात्राएं और 4,26,733 छात्र शामिल रहे। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार परीक्षा के दौरान 19 छात्रों को अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था। इन छात्रों को परीक्षा से डिबार कर दिया गया। बोर्ड ने इस बार परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी थी ताकि नकल की घटनाओं को रोका जा सके। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आगे की पढ़ाई के लिए साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का चयन कर सकेंगे। कई स्कूल जल्द ही 11वीं में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
wbbse.wb.gov.in, West Bengal 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के साथ क्या मिलेगी जानकारी
WBBSE आज कोलकाता के साल्ट लेक स्थित कार्यालय से माध्यमिक परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी टॉपर्स लिस्ट, जिला वाइज प्रदर्शन और पास प्रतिशत की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की जा सकती है। छात्र रिजल्ट देखने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
wbbse.wb.gov.in, West Bengal 10th Result 2026 LIVE: ध्यान से चेक करें मार्कशीट
छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपने अंक ध्यान से जांच लें। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना जरूरी होगा ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।
wbbse.wb.gov.in, West Bengal 10th Result 2026 LIVE: रिचेकिंग का विकल्प किसके लिए
यदि किसी छात्र को किसी विषय में कम अंक मिलते हैं तो वह स्क्रूटनी या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। बोर्ड जल्द ही स्क्रूटनी आवेदन की तारीख और प्रक्रिया जारी करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत अच्छा रह सकता है।
wbbse.wb.gov.in, West Bengal 10th Result 2026 LIVE: पास होने के लिए न्यूनतम अंक
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा।
wbbse.wb.gov.in, West Bengal 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल
WBBSE Madhyamik Result 2026 जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे। बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि वे पहले से अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि रिजल्ट चेक करने में कोई परेशानी न हो। रिजल्ट ऑनलाइन जारी होने के बाद छात्र अस्थायी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएगी। परीक्षा 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। इस बार भी लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक रही, जिससे परीक्षा में छात्राओं की मजबूत भागीदारी देखने को मिली।
wbbse.wb.gov.in, West Bengal 10th Result 2026 LIVE: थोड़ी देर में जारी होगा रिजल्ट
पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2026 आज जारी होने जा रहा है। West Bengal Board of Secondary Education (WBBSE) ने रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट WB Results Portal और WBBSE Official Website पर जाकर देख सकेंगे। इस साल करीब 9.71 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
