WBBSE Class 10th Result 2026 Date and time: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) की ओर से कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 8 मई 2026, शुक्रवार को जारी किया जाएगा। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने इन परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है वह रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही रिजल्ट डिजिलॉकर और education.indianexpress.com पर भी उपलब्ध रहेगा।
9 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार
बता दें कि इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 फरवरी, 2026 से लेकर 12 फरवरी 2026 तक आयोजित हुई थी। इन परीक्षाओं में कुल 9,71,340 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। परीक्षा सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सिंगल शिफ्ट में ही आयोजित हुई थीं। 10वीं की बोर्ड परीक्षा लगभग 2,682 स्कूलों में आयोजित की गई थी।
WB 10th Result 2026: Date and Time
पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 8 मई को सुबह 9:30 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जा सकती है। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है। हालांकि स्टूडेंट्स के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की विंडो सुबह 10:30 बजे से ओपन होगी।
WB 10th Result 2026: How To Download Scorecard?
पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. स्टूडेंट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर “Madhamik Pariksha (SE) Results 2026” पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब जो पेज ओपन होगा वहां अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर और जन्मतिथि) डालें और सबमिट करें।
स्टेप 4. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
लास्ट ईयर कैसा रहा था रिजल्ट?
पिछले साल वेस्ट बंगाल बोर्ड ने क्लास 10वीं का रिजल्ट 2 मई को जारी किया था। पिछले साल की परीक्षा 10 फरवरी से 22 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित हुई थी। 2025 में वेस्ट बंगाल माध्यमिक एग्जाम का कुल पास परसेंटेज 86.56 फीसदी रहा था।
वहीं 2024 में भी WBBSE का रिजल्ट 2 मई को घोषित किया गया था। कुल पास परसेंटेज 83.61 परसेंट था।
