पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने आज यानी 8 मई 2026 को कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर लिंक एक्टिव होने के बाद अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर पाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट का लिंक 10 बजे के बाद ही जारी किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट डिजिलॉकर और education.indianexpress.com पर भी उपलब्ध रहेगा। पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट Direct Link के जरिए स्टेप बाय स्टेप चेक करने का पूरा प्रोसेस यहां देखें।
लास्ट ईयर कैसा रहा था रिजल्ट?
पिछले साल वेस्ट बंगाल बोर्ड ने क्लास 10वीं का रिजल्ट 2 मई को जारी किया था। पिछले साल की परीक्षा 10 फरवरी से 22 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित हुई थी। 2025 में वेस्ट बंगाल माध्यमिक एग्जाम का कुल पास परसेंटेज 86.56 फीसदी रहा था।
WB 10th Result 2026: How To Download Scorecard?
पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. स्टूडेंट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर “Madhamik Pariksha (SE) Results 2026” पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब जो पेज ओपन होगा वहां अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर और जन्मतिथि) डालें और सबमिट करें।
स्टेप 4. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
WBBSE Madhyamik Result 2026 LIVE: इस साल 1231 स्टूडेंट्स की आई है कंपार्टमेंट
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल के 10वीं परीक्षा परिणाम के आंकड़े जारी किए हैं। इनके मुताबिक, इस साल की 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 9,71,625 स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 9,59,753 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। इनमें 9,01,724 रेग्युलर स्टूडेंट्स थे जबकि 50,798 प्राइवेट स्टूडेंट्स थे। इस साल कंपार्टमेंट कैटेगिरी में 1231 छात्र रहे हैं जो दोबारा परीक्षा देंगे।
WBBSE Madhyamik Result 2026 LIVE: जो छात्र नहीं हो पाए पास वह क्या करें?
वेस्ट बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के बाद जो छात्र सफल नहीं हो पाए हैं उन्हें निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। ऐसे स्टूडेंट जो पास नहीं हो पाए हैं या अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं उन्हें री-इवैल्यूएशन या स्क्रूटनी के लिए अप्लाई करने का मौका मिलेगा। इस प्रक्रिया के जरिए आपकी कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी जिसके लिए शुल्क लगेगा। इसके बाद जो मार्क्स आएंगे वहीं फाइनल माने जाएंगे।
West Bengal Board 10th Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की टॉपर्स लिस्ट
रैंक 1. अभिरूप भद्रा: 99.71%
रैंक 2. प्रियतोष मुखर्जी: 99.43%
रैंक3. सौर्य जाना, अंकन कुमार जाना, मैनाक मंडल: 99.29%
रैंक 4. अरिजीत कर: 99.14%
WBBSE Madhyamik 10th Result 2026 Out: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 86.83 फीसदी स्टूडेंट्स पास; यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम
West Bengal 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट का लिंक कितने बजे एक्टिव होगा?
पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट चेक करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर 10:15 बजे एक्टिव कर दिया गया है।
West Bengal 10th Result 2026 LIVE: अभिरूप भद्रा ने इस साल किया टॉप
पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है। बोर्ड की ओर से पासिंग प्रतिशत की जानकारी दे दी गई है और अब इस साल के टॉपर का भी नाम जारी हो गयाहै। इस साल अभिरूप भद्रा ने 99.71 प्रतिशत मार्क्स के साथ पूरे राज्य में टॉप किया है।
WB Madhyamik Result 2026 LIVE: इस साल का पासिंग प्रतिशत
पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल कुल 86.83 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कलिम्पोंग जिले ने सबसे अधिक पास प्रतिशत हासिल किया है।
West Bengal 10th Result 2026 LIVE: बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 9.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स हुए उपस्थित
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी के मुताबिक, इस साल बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 9.5 लाख अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिससे कि यह इंडिया के सबसे बड़े स्टेट बोर्ड एग्जाम में से एक बन गया।
West Bengal 10th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी़
WBBSE माध्यमिक रिजल्ट 2026 की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है और कक्षा 10वीं का परिणाम भी घोषित हो गया है। जल्द ही रिजल्ट से जुड़े अपडेट सामने आएंगे।
West Bengal 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल के टॉपर
पिछले साल पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं राजगंज कोरोनेशन हाई स्कूल की स्टूडेंट आद्रिता सरकार ने 696 मार्क्स लाकर पूरे राज्य में टॉप किया था।
दूसरे स्थान पर रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यामंदिर, मालदा के छात्र अनुभव बिस्वास और विष्णुपुर हाईस्कूल की छात्र सौम्या पाल 694 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे।
कोटूलपुर सरोज बासिनी बालिका विद्यालय की इशानी चक्रवर्ती 692 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं।
WBBSE Class 10th Result 2026 LIVE Updates: पिछले साल का पासिंग प्रतिशत
पिछले साल पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2 मई को सुबह 9:30 बजे ही जारी हुआ था। इसके बाद 10:15 बजे रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया गया था। लास्ट ईयर 86.56 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।
WBBSE Class 10th Result 2026 LIVE Updates: बच्चों के लिए 10:30 बजे एक्टिव होगा रिजल्ट का लिंक
पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स के लिए 1 घंटे बाद रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा। छात्र 10:30 बजे से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
West Bengal 10th Result 2026 LIVE: 9 लाख से अधिक बच्चों के है रिजल्ट का इंतजार
इस साल, WBBSE द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा में कुल 9,71,340 उम्मीदवार शामिल हुए हैं। इनमें से 4,26,733 लड़के, 5,44,606 लड़कियां शामिल हैं। परीक्षा में गलत तरीके से इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने के बाद 19 छात्रों को परीक्षा से बाहर कर दिया गया था
WB 10th Result 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट जारी होने में बचा है बस आधा घंटा
वेस्ट बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने में बस आधा घंटे का समय बचा है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार wbbse.wb.gov.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं।
WB 10th Result 2026 LIVE Updates: कब आयोजित हुई थीं परीक्षा?
इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 फरवरी, 2026 से लेकर 12 फरवरी 2026 तक आयोजित हुई थी। परीक्षा सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सिंगल शिफ्ट में ही आयोजित हुई थीं।
WB 10th Result 2026 LIVE Updates: कितने लाख स्टूडेंट्स ने दी है परीक्षा?
इस साल माध्यमिक परीक्षा 2026 में करीब 9.71 लाख परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जिनका रिजल्ट के लिए इंतजार खत्म होने वाला है।
WB 10th Result 2026: रिजल्ट जारी होने का समय और तारीख
पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 8 मई को सुबह 9:30 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जा सकती है।
WB 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद कहां करें चेक?
पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर परिणाम चेक कर पाएंगे।
WB 10th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट के साथ-साथ इस साल का पासिंग प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और अन्य जानकारी साझा की जाएगी।
WB 10th Result 2026 LIVE: आज जारी होगा पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 2026 का ऐलान आज (8 मई 2026) सुबह 9:30 बजे किया जाएगा। हालांकि स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट का लिंक 10:30 बजे एक्टिव किया जाएगा।
WB 10th Result 2026 LIVE Updates: बिना रोल नंबर के चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
जी हां, जिन स्टूडेंट्स के पास अगर रोल नंबर नहीं है वह भी अपनी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। अगर किसी छात्र का रोल नंबर खो गया है, वे अभी भी अपना माध्यमिक 2026 रिजल्ट देख सकते हैं, लेकिन उन्हें पहले अपने स्कूल जाकर अपने एडमिट कार्ड रिकॉर्ड से रोल नंबर निकालना होगा। रोल नंबर के बिना, ऑनलाइन रिजल्ट पोर्टल एक्सेस नहीं किया जा सकता है। स्कूल अधिकारियों को ऐसी स्थितियों में स्टूडेंट्स की मदद करनी होगी।
WB 10th Result 2026 LIVE Updates: स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट का लिंक कब एक्टिव होगा?
रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट का लिंक करीब 1 घंटे बाद सुबह 10:30 बजे किया जाएगा। रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर एक्टिव होगा।
WB Madhyamik Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद करियर काउंसलिंग देगी फायदा
West Bengal Madhyamik Result 2026 के बाद कई छात्र करियर काउंसलिंग की मदद ले सकते हैं। सही मार्गदर्शन से छात्र अपने भविष्य के लिए बेहतर निर्णय ले सकते हैं। स्कूल और कोचिंग संस्थान भी इस समय काउंसलिंग सेशन आयोजित करते हैं। छात्रों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
WB Madhyamik Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट तो कल जारी होगा ही साथ ही इस साल के टॉपर्स की सूची भी कल जारी की जाएगी। बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम, अंक और जिले की जानकारी साझा करेगा। हर साल टॉपर्स छात्रों के लिए प्रेरणा बनते हैं। इस बार भी कई छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसका खुलासा रिजल्ट के साथ होगा।
West Bengal Board Result 2026 LIVE updates: लास्ट ईयर का पासिंग प्रतिशत
पिछले साल वेस्ट बंगाल बोर्ड ने क्लास 10वीं का रिजल्ट 2 मई को जारी किया था। पिछले साल की परीक्षा 10 फरवरी से 22 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित हुई थी। 2025 में वेस्ट बंगाल माध्यमिक एग्जाम का कुल पास परसेंटेज 86.56 फीसदी रहा था।
West Bengal 10th Result 2026 LIVE: 2 फरवरी से शुरू हुई थीं परीक्षा
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2026 की शुरुआत 2 फरवरी को फर्स्ट लैंग्वेज के पेपर के साथ शुरू हुई थी जिसमें बंगाली, हिंदी, उर्दू, नेपाली और दूसरी रीजनल भाषाएं शामिल हैं। आखिरी पेपर ऑप्शनल इलेक्टिव सब्जेक्ट्स का एग्जाम था जो 12 फरवरी को हुआ था।
WB 10th Result 2026 LIVE: परीक्षा में उपस्थित स्टूडेंट का जेंडर वाइस आंकड़ा
इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 9.71 लाख स्टूडेंट्स उपस्थित हुए हैं जिसमें से लड़कियों की संख्या 5,44,606 है और लड़कों की संख्या 4,26,733 है।
WB Madhyamik Result Date 2026 LIVE: अगर मार्कशीट में दिखती है कोई खामी?
पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अगर किसी स्टूडेंट को माध्यमिक 2026 की ऑनलाइन मार्कशीट में कोई गड़बड़ा नजर आती है तो इसके लिए उन्हें तुरंत अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करना चाहिए। मार्कशीट में अगर गलत नाम, जन्मतिथि, या सब्जेक्ट के मार्क्स में कोई खामी होती है तो स्कूल से संपर्क करें। इसके बाद स्कूल WBBSE के कैंप ऑफिस से मिलकर गलती ठीक करेगा।
WB Madhyamik Result Date 2026 LIVE: इस साल कब आयोजित हुई थी परीक्षा?
इस साल West Bengal Madhyamik परीक्षा 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्यभर में पेन-एंड-पेपर मोड में हुई। करीब 2,682 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 9 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
WB Madhyamik Result Date 2026 LIVE: ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट होगी प्रोविजनल
पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को उनकी अस्थायी ऑनलाइन मार्कशीट मिलेगी। असली मार्कशीट और सर्टिफिकेट बाद में स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। बोर्ड ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे समय पर दस्तावेज छात्रों तक पहुंचाएं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से संपर्क में रहें और दस्तावेज मिलने की जानकारी लेते रहें।
