scorecardresearch

West Bengal Class 12 Result 2022: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लिंक एक्टिवेट, जानें अपडेट्स

WB HS Result 2022: पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं का परिणाम दोपहर 12 बजे wbchse.nic.in पर जारी किया गया।

WB Madhyamik Result 2022 | West Bengal Result | wb hs result 2022
west bengal board 12th result 2022: 12वीं का परिणाम दोपहर 12 बजे जारी हुआ।

West Bengal Class 12 Result 2022: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है। पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं का परिणाम बोर्ड द्वारा सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया। उम्मीदवार अपना परिणाम WBCHSE की आधिकारिक साइट wbchse.nic.in और wbresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।

इस साल, कक्षा 1वीं की परीक्षा 2 अप्रैल से शुरू होकर 26 अप्रैल, 2022 को समाप्त हुई थी। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की गई थी। राज्य में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 8 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं।

Live Updates

West Bengal Class 12 Result 2022: छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन वेब पोर्टल, एसएमएस और मोबाइल ऐप के माध्यम से दोपहर 12 बजे से देख सकते हैं। उम्मीदवार इस ब्लॉग के जरिए अपडेट देख सकते हैं।

13:06 (IST) 10 Jun 2022
West Bengal 12th Result 2022 LIVE: लड़कों का पास प्रतिशत बेहतर

पश्चिम बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया। इस साल लड़कों का पास प्रतिशत 90.19% और लड़कियों का 86.58% दर्ज किया गया।

12:43 (IST) 10 Jun 2022
West Bengal 12th Result 2022 LIVE: मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से 12वीं बोर्ड सफल छात्रों और रैंक होल्डर्स को बधाई दी है।

12:12 (IST) 10 Jun 2022
West Bengal 12th Result 2022 LIVE: 12वीं बोर्ड रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दिया है। सभी छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया।

12:06 (IST) 10 Jun 2022
WB 12th Result 2022 LIVE: उर्दू, नेपाली और संथाली मीडियम का पास प्रतिशत

पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड की परीक्षा में उर्दू मीडियम का पास प्रतिशत 75.2%, नेपाली मीडियम का 93.19 और संथाली मीडियम का 92.67% दर्ज किया गया।

11:52 (IST) 10 Jun 2022
WB HS Result 2022 LIVE: 4 छात्रों ने पाया तीसरा

पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड की परीक्षा में चार छात्रों ने तीसरा स्थान पाया है। बता दें कि रोहिन सेन, सोहम दास, अभिक दास और परिचय ने 496 अंक यानी 99.2% हासिल किया है।

11:44 (IST) 10 Jun 2022
West Bengal HS Result 2022 LIVE: अदीशा देब शर्मा ने किया टॉप

अदीशा देब शर्मा ने 498 अंकों के साथ पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड की परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, सयनदीप सामंता ने 497 अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया है।

11:38 (IST) 10 Jun 2022
West Bengal 12th Result 2022 LIVE:12वीं बोर्ड 2023 का शेड्यूल जारी

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने साल 2023 के लिए 12वीं परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से शुरू की जाएगी और छात्रों को 30 फ़ीसदी कम सिलेबस की जगह अब पूरा सिलेबस पढ़ना होगा।

11:34 (IST) 10 Jun 2022
WBCHSE HS Result 2022 LIVE: इतने छात्र हुए सफल

पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 7.4 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से 96 फीसदी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 6,36,875 छात्रों को सफल घोषित किया गया है।

11:22 (IST) 10 Jun 2022
WBCHSE HS Result 2022 LIVE: कब मिलेगी मार्कशीट

पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जा चुका है। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक 12 बजे एक्टिवेट होगा। बता दें कि सभी छात्र अपनी मार्कशीट 20 जून 2022 से संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।

11:13 (IST) 10 Jun 2022
WBCHSE HS Result 2022 LIVE: इतने छात्र परीक्षा में शामिल

इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा 7.45 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। ‌वहीं,‌ साल 2021 में 8,19,202 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।

11:09 (IST) 10 Jun 2022
WBCHSE HS Result 2022 LIVE: 12वीं का रिजल्ट जारी

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

10:53 (IST) 10 Jun 2022
WBCHSE HS Result 2022 LIVE: जल्द शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

पश्चिम बंगाल 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। हालांकि, 12वीं बोर्ड रिजल्ट कॉलिंग आधिकारिक वेबसाइट पर 12 बजे एक्टिव होगा। जिसके बाद छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट देख सकेंगे।

10:36 (IST) 10 Jun 2022
WBCHSE HS Result 2022 LIVE: साल 2020 में ऐसा था रिजल्ट

साल 2020 में 6.80 लाख छात्रों ने पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा पास की थी और 90.13% पास परसेंटेज दर्ज किया गया था। साल 2020 के 12वीं टॉपर ने 99.80% अंक हासिल किया था।

10:15 (IST) 10 Jun 2022
WBCHSE HS Result 2022 LIVE: पिछले साल रद्द कर दी गई थी परीक्षा

इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा दो साल बाद ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई। हालांकि, इस दौरान कोविड-19 गाइडलाइंस का भी पालन किया गया था। वहीं, पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

09:50 (IST) 10 Jun 2022
WBCHSE HS Result 2022 LIVE: अप्रैल में हुई थी परीक्षा

पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा 2 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन किया गया था।

09:31 (IST) 10 Jun 2022
WBCHSE HS Result 2022 LIVE: पिछले साल का पास परसेंटेज

साल 2021 में पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 22 जुलाई को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में 8,19,202 छात्र उपस्थित हुए थे और कुल पास प्रतिशत 97.69% दर्ज किया गया था।

09:07 (IST) 10 Jun 2022
WB HS Result 2022 LIVE: इतने अंक प्राप्त करना जरूरी

पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को कम से कम 30% अंक हासिल करना होगा। बता दें कि छात्रों की मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के 10 दिन बाद मिलेगी

08:39 (IST) 10 Jun 2022
WB HS Result 2022 LIVE: 12वीं का रिजल्ट आज

पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा 12वीं का रिजल्ट आज यानी 10 जून 2022 को 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा।

West Bengal Class 12 Result 2022: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने आज 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। लगभग 8 लाख छात्र अपने परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे। परिणाम दोपहर 12 बजे घोषित किया गया।