उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) द्वारा कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के रिजल्ट 2026 जल्द जारी किए जा सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर DigiLocker द्वारा जारी की गई अपडेट के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 किसी भी समय जारी किया जा सकता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि यहां दी गई वेबसाइट और प्रक्रिया को पढ़ें और अपना रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार रहें।
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कहां देखें
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई वेबसाइट और प्लेटफॉर्म पर अपनी मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
ubse.uk.gov.in
uaresults.nic.in
DigiLocker
Education.indianexpress.com
कब हुई थीं परीक्षाएं?
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 2026 के थ्योरी एग्जाम 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच और प्रैक्टिकल एग्जाम 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच आयोजित किए गए थे।
UBSE Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट ऐसे करें चेक
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
स्टेप 1. सबसे पहले UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “UBSE 10th Result 2026” या “UBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब नया पेज खुलेगा।
स्टेप 4. यहां अपना रोल नंबर/डेट ऑफ बर्थ/रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 5. “Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 7. भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
DigiLocker पर कैसे देखें उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026
स्टेप 1. DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें।
स्टेप 2. अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
स्टेप 3. “Education” सेक्शन में जाएं।
स्टेप 4. UBSE रिजल्ट लिंक चुनें।
स्टेप 5. आवश्यक विवरण दर्ज करें।
स्टेप 6. डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें
पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा?
पिछले वर्ष (2025) के परिणामों की बात करें तो कक्षा 10 पास प्रतिशत 90.77% और कक्षा 12 पास प्रतिशत 88.20% रहा था। कक्षा 10वीं में जतिन जोशी और कमल चौहान ने संयुक्त रूप से टॉप किया था तो कक्षा 12वीं में अनुष्का राणा टॉपर बनी थीं।
कब आया था पिछले साल रिजल्ट?
पिछले शैक्षणिक सत्र में उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 19 अप्रैल को घोषित हुए थे। ऐसे में इस बार भी रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में आने की पूरी संभावना है।
Jansatta Education Expert Advice
UBSE Uttarakhand Board Result 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker पर नजर बनाए रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत अपना स्कोर चेक कर सकें।
