उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से पेपर 1 (प्राथमिक स्तर) और पेपर 2 (उच्च प्राथमिक स्तर) की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
आयोग ने आंसर-की के साथ ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो वह 14 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
UPTET 2026 Answer Key ऐसे डाउनलोड करें
स्टेप 1. सबसे पहले UPTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर UPTET 2026 Provisional Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब Paper 1 या Paper 2 का चयन करें।
स्टेप 4. आंसर-की PDF डाउनलोड करें।
स्टेप 5. अपने उत्तरों का मिलान करें।
14 जुलाई तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
आयोग ने उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि प्रतीत होती है तो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन चुनौती प्रस्तुत कर सकते हैं। तय तारीख के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
आगे क्या होगा ?
आपत्तियां प्राप्त होने के बाद आयोग सभी चुनौतियों की जांच करेगा। यदि किसी आपत्ति को सही पाया जाता है तो संबंधित उत्तर में संशोधन किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। आयोग द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद उस पर किसी प्रकार की नई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
UPTET Result 2026 कब आएगा?
यूपीटीईटी 2026 का परिणाम फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाएगा। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आयोग रिजल्ट घोषित करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें यूपीटीईटी पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाणपत्र उत्तर प्रदेश में कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक) और कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक) के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवश्यक होता है।
Direct link to download the UPTET Answer Key 2026
