UPTET 2026 OTR Mandatory Know Eligibility Criteria and Complete Process: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस बार आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) को अनिवार्य कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा। बिना OTR ID के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे, इसलिए सबसे पहले OTR प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।

UPTET 2026 Important Dates

नोटिफिकेशन जारी: 20 मार्च 2026

आवेदन शुरू: 27 मार्च 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2026

परीक्षा तिथि: 2, 3 और 4 जुलाई 2026

OTR क्या है और क्यों जरूरी है?

UPTET 2026 में पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन लागू किया गया है। इसमें उम्मीदवार को अपनी बेसिक जानकारी भरकर एक यूनिक OTR ID बनानी होगी। इसी ID के जरिए आगे सभी भर्तियों और परीक्षाओं के लिए आवेदन किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि बिना ओटीआर आईडी के यूपीटीईटी फॉर्म नहीं भरा जा सकेगा।

UPTET 2026 Eligibility Criteria

Primary Level (कक्षा 1 से 5) के लिए 12वीं या समकक्ष में कम से कम 50% अंक, 2 वर्ष का D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) या समकक्ष अनिवार्य है।

Upper Primary Level (कक्षा 6 से 8) के लिए स्नातक में कम से कम 50% अंक, D.El.Ed (2 वर्ष) या B.Ed डिग्री अनिवार्य है।

UPTET 2026 Application Process

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

स्टेप 1. आधिकारिक OTR पोर्टल पर जाकर बेसिक डिटेल भरें।

स्टेप 2. फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 3. सभी जानकारी सत्यापित कर यूनिक ID प्राप्त करें।

स्टेप 4. OTR ID से लॉगिन कर शैक्षणिक जानकारी भरें।

स्टेप 5. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6. फाइनल सबमिशन के बाद प्रिंट निकाल लें।

यूपीटीईटी 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
पहचान पत्र

क्यों जरूरी है UPTET?

UPTET उत्तर प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही उम्मीदवार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।