उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 की आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। 02, 03 और 04 जुलाई को राज्य के 60 जिलों में 955 सेंटर्स पर आयोजित की गई इस परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह इन दिनों आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एग्जाम तीनों दिन दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था। यूपीटीईटी आंसर की के साथ-साथ पेपर 1 और पेपर 2 के क्वेश्चन पेपर भी जारी किए जाएंगे। यह दोनों डॉक्यूमेंट्स उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से डाउनलोड होंगे।
कब जारी हो सकती है आंसर की?
वैसे तो आयोग की ओर से आंसर की जारी किए जाने की कोई ऑफिशियल डेट रिलीज नहीं की गई है, लेकिन अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही संभावित तारीख जुलाई मिड की है। ऐसी संभावना है कि यूपीटेट आंसर की जुलाई के दूसरे सप्ताह में 10-15 जुलाई के बीच में कभी भी जारी की जा सकती है। बता दें कि आंसर की के जरिए उम्मीदवार अपने संभावित रिजल्ट का आंकलन कर पाएंगे और साथ ही उन्हें किसी प्रश्न पर अगर संदेह है तो वह अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। आयोग की ओर से निर्धारित समय के लिए ऑनलाइन आपत्ति विंडो खोली जाएगी।
Direct link to download the UPTET Answer Key 2026
17 लाख बच्चों को आंसर की का इंतजार
बता दें कि यूपी में सरकारी शिक्षक बनने के लिएकरीब 4 साल के बाद आयोजित हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में 17,70,714 कैंडिडेट्स ही उपस्थित हुए थे। यह प्रतिशत में करीब 93 फीसदी हाजिरी है। यूपीटीईटी का आयोजन प्राइमरी लेवल (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राइमरी लेवल (कक्षा 6 से 8) दोनों लेवल के लिए हुआ था।
UPTET 2026: आंसर की जारी होने के बाद कैसे करें डाउनलोड?
आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर ‘UPTET आंसर की 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब स्क्रीन पर UPTET 2026 आंसर की पीडीएफ (UP TET Answer key pdf) प्रदर्शित करेगी।
स्टेप 4. उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए सेव कर लें।
