उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता (UPTET) परीक्षा 2026 की आंसर की 08 जुलाई को जारी कर दी गई थी। आंसर की जारी होते ही ऑब्जेक्शन विंडो भी ओपन हो गई थी जो आज (14 जुलाई 2026) रात 12 बजे बंद हो जाएगी। यूपीटीईटी आंसर की के आधार पर जिस किसी उम्मीदवार ने अभी तक अपनी आपत्ति (अगर है) दर्ज नहीं कराई है तो वह समय रहते इसे दर्ज करा सकते हैं।

रिजल्ट कब होगा जारी?

यूपीटीईटी की ऑब्जेक्शन विंडो बंद हो जाने के बाद रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो जाएगा क्योंकि जो आपत्तियां आयोग को मिलेंगी उनकी समीक्षा की जाएगी और फिर उसी के आधार पर फाइनल आंसर की और रिजल्ट तैयार होगा। रिजल्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यूपीटीईटी रिजल्ट जुलाई के आखिरी सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।

भारत में विदेशी छात्रों की संख्या 10 साल में 47% बढ़ी, कर्नाटक सबसे पसंदीदा राज्य, पंजाब दूसरे नंबर पर

20 जुलाई तक मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म करने की डेडलाइन

यूपीटीईटी परीक्षा 2026 में 17 लाख से अधिक कैंडिडेट उपस्थित हुए थे। इतनी बड़ी संख्या में ओएमआर (OMR) शीट्स का मूल्यांकन अपने आप में चुनौतीपूर्ण काम है, लेकिन आयोग ने इस काम को 20 जुलाई तक खत्म करने की डेडलाइन रखी है। इसके तुरंत बाद डेटा फीडिंग और मेरिट लिस्ट तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा और जुलाई के आखिरी सप्ताह तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

पास होने के लिए कितने चाहिए होंगे मार्क्स?

यूपी टीईटी परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को पासिंग मार्क्स के बारे में जानकारी रखना बहुत जरूरी है। इस एग्जाम में सफल होने के लिए जनरल कैटेगिरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक यानी 150 में से 90 नंबर लाने होंगे।

वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के कैंडिडेट्स को पात्रता प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए 55 प्रतिशत अंक यानी 150 में से 82 नंबर हासिल करने होंगे। इस परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

60 जिलों में 900 से अधिक सेंटर्स पर हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में 955 सेंटर्स पर 02, 03 और 04 जुलाई को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए 19 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन परीक्षा में 17 लाख के करीब कैंडिडेट शामिल हुए हैं।