उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक भवन रक्षक (गार्ड) और फायर गार्ड पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 170 पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी 09 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून 2026 निर्धारित की गई है। अप्लाई करने की सलाह दी गई है कि पहले आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक जानकारी और ध्यान से पढ़ें।

UPSSSC Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

UPSSSC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 25 रुपये
एससी / एसटी: 25 रुपये
पीएच (दिव्यांग): 25 रुपये

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और मोबाइल वॉलेट जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा सकता है।

UPSSSC Recruitment 2026: आयु सीमा (01 जुलाई 2026 के अनुसार)

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

UPSSSC Recruitment 2026: कुल पद

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से चलाए जा रहे इस भर्ती अभिया के तहत कुल 170 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें विधान भवन रक्षक के 120 और फायर गार्ड के 50 पद शामिल है।

UPSSSC Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद लिखित परीक्षा और उसके बाद पीएमटी, पीएसटी (शारीरिक परीक्षा) होगी और अंत में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

UPSSSC Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें

स्टेप 1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. “Vidhan Bhawan Guard / Fire Guard Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 4. फीस का भुगतान करें।

स्टेप 5. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।