उत्तर प्रदेश वेतन सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड, वाइल्डलाइफ गार्ड और एनफोर्समेंट कांस्टेबल के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 2026 का रिजल्ट जारी किया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर अपना क्वालीफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत जिन पदों पर भर्ती की जानी है उनकी डिटेल इस प्रकार है।

फॉरेस्ट गार्ड- 693 पद

वाइल्ड लाइव गार्ड- 16 पद

एनफोर्समेंट कांस्टेबल- 477 पद

आधिकारिक अपडेट के अनुसार, एनफॉर्समेंट कांस्टेबल पदों के लिए 3,165, फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड पदों के लिए 2,993 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

UPSSSC PET Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर दिए गए ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब सामने दिख रहे Forest Guard/Wildlife Guard PET and Enforcement Constable PET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 5. अब रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

स्टेप 6. रिजल्ट में अपने रोल नंबर की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

जो उम्मीदवार पीईटी परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अगले चरण की भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए। आयोग जल्द ही आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।