उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लोअर PCS एलिजिबिलिटी रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2025 में जो उम्मीदवार शामिल हुए थे वह ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट 5 अगस्त 2026 तक अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके बाद रिजल्ट का लिंक वेबसाइट से हट जाएगा। इस एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट आगे UPSSSC लोअर PCS मेन एग्जामिनेशन 2026 में शामिल होंगे। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 100,492 कैंडिडेट्स को मेन्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
क्राइटेरिया पूरा करने वाले कैंडिडेट ही मेन्स में शामिल होंगे
बता दें कि लोअर पीसीएस एलिजिबिलिटी लिस्ट कैंडिडेट्स के नॉर्मलाइज्ड PET 2025 स्कोर के आधार पर तैयार की गई है। जिन एप्लिकेंट्स को PET एग्जामिनेशन में जीरो या नेगेटिव मार्क्स मिले हैं, उन्हें आगे के स्टेज के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। कमीशन की घोषणा के अनुसार, जो कैंडिडेट जरूरी क्राइटेरिया को पूरा करते हैं, उन्हें मेन परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स जारी
UPSSSC ने मेन्स परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट के लिए कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। कट-ऑफ मार्क्स नॉर्मलाइज्ड PET 2025 स्कोर का इस्तेमाल करके कैलकुलेट किए गए हैं। कैंडिडेट अपनी कैटेगरी के क्वालिफाइंग क्राइटेरिया से अपने मार्क्स की तुलना करने के लिए UPSSSC वेबसाइट पर मौजूद ऑफिशियल कट-ऑफ PDF देख सकते हैं।
2587 रिक्तियों के चलाया जा रहा भर्ती अभियान
यह भर्ती प्रक्रिया अलग-अलग लोअर PCS पोस्ट के लिए की जा रही है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार के कई डिपार्टमेंट में खाली पड़े कुल 2587 पदों को भरना है। सिलेक्शन प्रोसेस में कई स्टेज शामिल हैं, जिसमें शुरुआती शॉर्टलिस्टिंग के लिए PET 2025 स्कोर का इस्तेमाल किया जाएगा। जो कैंडिडेट सभी जरूरी स्टेज में क्वालिफाई करेंगे, उन्हें फाइनल सिलेक्शन के लिए पात्र माना जाएगा।
कहां और कैसे चेक करें यूपी लोअर पीसीएस पात्रता रिजल्ट?
स्टेप 1.कैंडिडेट सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद Click Here to View Results सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब Click here to View Your Shortlisting Status for the Mains Examination Under the Advertisement Number 07-Exam/2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अब एक नया पेज ओपन होगा वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और जेंडर सेलेक्ट करने के बाद वेरिफिकेशन कोड दर्ज करने के बाद See Results पर क्लिक करें।
स्टेप 5. लोअर PCS मेन एग्जामिनेशन 2026 के लिए आपका एलिजिबिलिटी स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6. रिजल्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड करके सेव कर लें और इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
