उत्तर प्रदेश वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड/वाइल्ड लाइफ गार्ड की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज (30 जून 2026) से हो गई है। विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2026 के अनुसार, कुल 708 रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। फीस भुगतान और एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन की लास्ट डेट 27 जुलाई है। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी
वन विभाग में निकली इस भर्ती के जरिए वन रक्षक, वन्यजीव रक्षक, वन रक्षक (विशेष चयन) और वन्यजीव रक्षक (विशेष चयन) जैसे पदों के लिए किया जाएगा। सबसे अधिक खाली पद (436) वन्यजीव रक्षक (विशेष चयन) पोस्ट के लिए हैं। वन रक्षक पोस्ट के लिए कुल 128 और वन रक्षक (विशेष चयन) के लिए 134 उम्मीदवारों का चयन होना है जबकि वन्यजीव रक्षक पोस्ट के लिए 10 खाली पदों को भरा जाना है।
चयन प्रक्रिया का पहला चरण होगा प्रीलिम्स एग्जाम
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का चयन PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और दस्तावेज सत्यापन जैसे राउंड के बाद होगा। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को सबसे पहले प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स आगे मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद मेन्स क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार पीईटी/पीएसटी टेस्ट में शामिल होंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 12th (इंटरमीडिएट) पास होने चाहिए और उनके पास वैलिड UP PET 2025 स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक नोटिस को जरूर पढ़ें। उस नोटिफिकेशन में पद के हिसाब से मांगी गई योग्यता और पात्रता की जानकारी दी गई होगी।
सभी श्रेणियों के लिए एक समान है शुल्क
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 25 रुपए का शुल्क अदा करना होगा। अच्छी बात यह है कि यह शुल्क सभी श्रेणियों के लिए समान रखा गया है। किसी भी श्रेणी (General, OBC, SC, ST) के लिए अलग से कोई आवेदन फीस नहीं है। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम (UPI, Debit/Credit Card, Net Banking) से भुगतान किया जाता है।
UPSSSC Forest Guard vacancy 2026: कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1. कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर Candidate Registration पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब विज्ञापन संख्या 12-EXAM/2026, 30/06/2026 के सामने Apply पर क्लिक करें।
स्टेप 4. आगे का विवरण ध्यानपूर्वक भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5. आखिर में शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। आखिर में सबमिट फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
